{"_id":"579fb0884f1c1b675d2b90f5","slug":"toxic-gas-killed-three","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुएं की जहरीली गैस की चपेट में आकर तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुएं की जहरीली गैस की चपेट में आकर तीन की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2016 01:56 AM IST
विज्ञापन
बिलख्ाते परिजन।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली की पुलिस चौकी साढ़ के गांव खेरवा (राजेपुर) में कुएं में गिरी बकरी को बाहर निकालने के प्रयास में तीन लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक पूर्व प्रधान है। जबकि, तीनों एक ही परिवार से संबंधित हैं। सूचना के करीब दो घंटे बाद दमकल पहुंचे मौके पर पहुंची, तब तक गांववालों ने कांटे के सहारे तीनों को बाहर निकाला। आनन-फानन मेें उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां परीक्षण के बाद डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कुएं में गिरी बकरी की भी मौत हो गई।
गांव निवासी दिनेश यादव के मकान के पास पुराना कुआं है। उसकी बीते दिनों सफाई कराई गई थी। सोमवार की दोपहर करीब एक बजे दिनेश की बकरी कुएं में गिर गई। इसको निकालने के लिए दिनेश का पुत्र शिवम यादव (16) कुएं में उतर गया। कुएं में जहरीली गैस थी, जिसकी चपेट में आ जाने से शिवम बेहोश हो गया।
इधर, जब वह बाहर नहीं निकला तो उसका पूर्व ग्राम प्रधान चाचा सुरेश यादव (45) रस्सी के सहारे कुएं में उतरा। लेकिन, वह भी गैस की चपेट में आकर वहीं बेहोश हो गया। दो लोगों के कुएं में होने और उनकी कोई हलचल न सुनाई पड़ने पर सुरेश का पड़ोसी राजेश यादव (32) भी बिना कुछ सोचे-समझे रस्सी पकड़कर कुएं में उतर गया और वह भी जहरीली गैस की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
एक के बाद एक तीन लोगों के कुएं में उतरने और उनके बाहर न आने की सूचना पर गांव के तमाम लोग वहां जमा हो गए। उन मेें से एक और युवक रमेश उर्फ कल्लू यादव रस्सी के सहारे कुएं में उतरने लगा। लेकिन, आधे रास्ते तक पहुंचने पर उसे अजीब तरह की घुटन महसूस हुई तो वह ऊपर लौट आया। गांववालों ने किसी तरह से कांटे की मदद से तीनों को बाहर निकाला और अस्पताल ले गए पर उनकी मौत हो चुकी थी।