फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   toxic gas killed three

कुएं की जहरीली गैस की चपेट में आकर तीन की मौत

Tue, 02 Aug 2016 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 02 Aug 2016 01:56 AM IST
विज्ञापन
 toxic gas killed three
बिलख्‍ाते प‌रिजन।
कोतवाली की पुलिस चौकी साढ़ के गांव खेरवा (राजेपुर) में कुएं में गिरी बकरी को बाहर निकालने के प्रयास में तीन लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक पूर्व प्रधान है। जबकि, तीनों एक ही परिवार से संबंधित हैं। सूचना के करीब दो घंटे बाद दमकल पहुंचे मौके पर पहुंची, तब तक गांववालों ने कांटे के सहारे तीनों को बाहर निकाला। आनन-फानन मेें उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां परीक्षण के बाद डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कुएं में गिरी बकरी की भी मौत हो गई।
विज्ञापन


गांव निवासी दिनेश यादव के मकान के पास पुराना कुआं है। उसकी बीते दिनों सफाई कराई गई थी। सोमवार की दोपहर करीब एक बजे दिनेश की बकरी कुएं में गिर गई। इसको निकालने के लिए दिनेश का पुत्र शिवम यादव (16) कुएं में उतर गया। कुएं में जहरीली गैस थी, जिसकी चपेट में आ जाने से शिवम बेहोश हो गया।
विज्ञापन


इधर, जब वह बाहर नहीं निकला तो उसका पूर्व ग्राम प्रधान चाचा सुरेश यादव (45) रस्सी के सहारे कुएं में उतरा। लेकिन, वह भी गैस की चपेट में आकर वहीं बेहोश हो गया। दो लोगों के कुएं में होने और उनकी कोई हलचल न सुनाई पड़ने पर सुरेश का पड़ोसी राजेश यादव (32) भी बिना कुछ सोचे-समझे रस्सी पकड़कर कुएं में उतर गया और वह भी जहरीली गैस की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक के बाद एक तीन लोगों के कुएं में उतरने और उनके बाहर न आने की सूचना पर गांव के तमाम लोग वहां जमा हो गए। उन मेें से एक और युवक रमेश उर्फ कल्लू यादव रस्सी के सहारे कुएं में उतरने लगा। लेकिन, आधे रास्ते तक पहुंचने पर उसे अजीब तरह की घुटन महसूस हुई तो वह ऊपर लौट आया। गांववालों ने किसी तरह से कांटे की मदद से तीनों को बाहर निकाला और अस्पताल ले गए पर उनकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed