फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Toilets made without potholes

बिना गड्ढे के बनवा दिए गए शौचालय

Fri, 28 Sep 2018 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 28 Sep 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
Toilets made without potholes
गंगाराम के घर के बाहर बना शौचालय।
भीतरगांव (घाटमपुर)। गांवों को खुले में शौच मुक्त बनाने के लिए सरकारी धन पानी की तरह बहाया जा रहा है। लेकिन, नौकरशाही की कमीशनबाजी और जनता की उदासीनता से सरकार की महत्वाकांक्षी योजना धरातल पर उतरने का नाम नहीं ले रही है। ग्राम पंचायत उदईपुर का हाल कुछ ऐसा ही है। जहां कई शौचालयों की गुमटी तो पहले बनवाकर खड़ी कर दी गईं। लेकिन, उनमें टैंक (गड्ढों) का निर्माण कराया ही नहीं गया है।
विज्ञापन


स्वच्छ भारत मिशन के खंड प्रेरक विनीत निगम ने बताया कि गांव में कुल 150 शौचालय बने हैं इनमें सिर्फ 104 को प्रयोग में लाया जा रहा है। जबकि, 46 निष्प्रयोज्य पड़े हुए हैं। सुधा पुत्री रंगीलाल के नाम बनवाए गए शौचालय में सीट, छत, और गड्ढा कुछ भी नहीं है। गंगाराम और जगदीश के नाम बने शौचालयों में भी छत नहीं है, जिसके चलते संबंधित ग्रामीण खुले में शौच करने जा रहे हैं।
विज्ञापन


  गांव निवासी रामदुलारी विश्वकर्मा ने बताया कि उसके घर के बाहर बने शौचालय में न तो छत पड़ी है और न ही सीट लग पाई है। वृद्ध जगदीश यादव ने बताया कि उनको शौचालय बनवाने के लिए जितना ईंटा और सीमेंट मिला था सब लगवा दिया। लेकिन, उससे निर्माण पूरा नहीं हो पाया जिसके चलते अभीतक अधूरा पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, ग्राम पंचायत उदईपुर निवासी सुरेश यादव, रामसिंह और ज्ञानसिंह के घरों के बाहर बने शौचालयों को देखकर आप सोचने के लिए मजबूर हो जाएं। शौचालयों की गुमटी  बनी है और छत भी पड़ी है। लेकिन, उनमें गड्ढे (टैंक) बनाए ही नहीं गए हैं। सभी परिवार खुले में शौच करने जाते हैं। गांव निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक सोबरन सिंह ने बताया कि नौकरशाही में धन के बंदरबांट के चलते शौचालय के धन का दुरुपयोग किया गया है जिससे गांव में तकरीबन 50 शौचालय अपूर्ण पड़े हुए हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed