{"_id":"58238b594f1c1b8553b39ff5","slug":"to-repay-old-debt-was-murdered","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्जा चुकाने के लिए की थी वृद्धा की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्जा चुकाने के लिए की थी वृद्धा की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Nov 2016 02:29 AM IST
विज्ञापन
-वृद्धा की हत्या का खुलासा करते एसपी प्रभाकर चौधरी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुखरायां में लगभग एक पखवाड़ा पहले लूटपाट के बाद वृद्धा की हत्या का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्यारे को दबोचने के बाद लूट का माल खरीदने वाले दो ज्वैलर्स को भी गिरफ्तार कर लिया। साथ ही माल भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने पकड़े गए तीनों युवकों को जेल भेज दिया है।
पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने बताया कि कोतवाली भोगनीपुर के पुखरायां कस्बा में गत 23 अक्तूबर की रात वृद्धा उमारानी (78) पत्नी स्व शिवकुमार तिवारी की हत्या कर दी गई थी। वृद्धा के पहने हुए आभूषण सोने की चूड़ी, कान के बाले, अंगूठी, जंजीर व नकद 15 हजार रुपये गायब थे।
इसकी विवेचना अनूप कुमार दुबे कर रहे थे। बुधवार सुबह कोतवाली प्रभारी राधा मोहन दुबे व एसएसआई अनूप कुमार दुबे को पता चला कि उमारानी हत्याकांड से संबंधित लोग माल बिक्री के लिए तहसील गेट के सामने मौजूद हैं। पुलिस ने तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
बताया कि पुखरायां कस्बे के आजाद नगर निवासी नाजिर बेग पुत्र इलियास बेग काफी समय से मुफलिसी का जीवन जी रहा है, उसके ऊपर काफी कर्ज चढ़ गया था। कर्ज को पूरा करने के लिए उमारानी तिवारी को देखकर यह खतरनाक प्लान तैयार किया गया और उसने हत्याकांड को अंजाम देकर लूट कर ली।
लूटा का माल बेचने के लिए बुधवार को तहसील गेट पहुंचा था, जहां लूट का माल खरीदने के लिए अशोक कुमार सक्सेना पुत्र रामगोपाल तथा अनूप कुमार गुप्ता पुत्र रामसनेही गुप्ता निवासीगण आजाद नगर पुखरायां को धर दबोचा। खुलासे के लिए पुखरायां पुलिस की पीठ एसपी ने थपथपाई।