फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Throw stones at the choupal Two prisoners sent to jail

चौपाल में पत्थर फेंकने के आरोप में दो को जेल भेजा

Fri, 25 May 2018 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 25 May 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
Throw stones at the choupal Two prisoners sent to jail
बच्चों के साथ खड़ी राजू माली की पत्नी कमला और किश्त न मिलने से अधूरा पड़ा प्रधानमंत्री आवास। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विकास खंड के बरईगढ़ गांव में सांसद की रात्रि चौपाल के दौरान हंगामा करने और पत्थर फेंकने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। वहीं लोगों का कहना है कि पुलिस ने बिना जांच-पड़ताल किए कार्रवाई की है।
विज्ञापन

04 मई को सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने अपने गोद लिए गांव बरईगढ़ में रात्रि चौपाल लगाया था, जिसमें गांव के विकास का एजेंडा पढ़े जाने के समय कुछ लोगों ने विकास कार्य न होने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। गांव निवासी राजू माली ने प्रधानमंत्री आवास योजना की किश्त देने के नाम पर ग्राम प्रधान रामशंकर पर 25 हजार रुपये मांगने की शिकायत की। जबकि, अमर सिंह ने भी विकास कार्यों की मांग को लेकर हंगामा किया था।
विज्ञापन

चौपाल में हुए हंगामे के दौरान किसी ने पत्थर फेंका था जो वहां मौजूद खंड विकास अधिकारी (भीतरगांव) ऐश्वर्य यादव की पीठ पर लगा था। घटना के दो दिन बाद कोतवाली में बीडीओ की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

साढ़ चौकी इंचार्ज कृष्णलाल पटेल ने बताया कि सांसद की रात्रि चौपाल में हंगामा करने और पत्थर फेंकने के आरोप में अमर सिंह और राजू माली को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।


 बोले जनप्रतिनिधि
सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने बताया कि बरईगढ़ गांव में रात्रि चौपाल के दौरान हंगामा करने और पत्थर फेंकने के आरोपियों को जेल भेजे जाने का मामला हमारे संज्ञान में नहीं है। यदि राजू निर्दोष है तो वह इसकी जांच कराएंगे।

मामले को तूल देना ठीक नहीं
बिठूर विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने बताया कि 04 मई को बरईगढ़ में हुई सांसद की चौपाल में वह उपस्थित नहीं थे। कहा कि इतने छोटे मामले को तूल देना ठीक नहीं है।

.पत्नी का आरोप, बहाने से पति को जेल भेजा
भीतरगांव (घाटमपुर)। रात्रि चौपाल में हंगामा करने और पत्थर फेंकने के आरोप में जेल भेजे गए राजू माली की पत्नी कमला का आरोप है कि पुलिस उसके  पति को बहाने से घर से ले गई और जेल भेज दिया। उसने ग्राम प्रधान की मिलीभगत होने की बात कहते हुए आरोप लगाया कि प्रधान उसके पति से प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर 25 हजार रुपये मांग रहा था। चौपाल के दौरान पति ने इसकी शिकायत की थी, इसी खुन्नस में उसको जेल भेजा गया ।

इधर, राजू माली के जेल जाने के बाद उसकी पत्नी कमला, बच्चों पूर्वा और गुलशन का रो-रोकर हाल बेहाल है। वहीं ग्राम प्रधान रामशंकर का कहना है कि पुलिस ने जांच के दौरान जिसको आरोपी पाया, उसको जेल भेजा है। इसमें हमारा कोई लेना-देना नहीं है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed