फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Three to ten-ten years imprisonment in dowry death

दहेज हत्या में तीन को दस-दस साल की कैद

Wed, 12 Sep 2018 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 12 Sep 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
Three to ten-ten years imprisonment in dowry death
अदालत का फैसला।
कानपुर देहात। बरौर के देवब्रम्हापुर गांव में दस वर्ष पूर्व एक महिला की मौत के मामले में दहेज हत्या में नामजद अभियुक्तों को दस-दस वर्ष कारावास व सात-सात हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई गई है। मामले की सुनवाई अपर जिला सत्र न्यायाधीश सप्तम की अदालत में चल रही थी।
विज्ञापन


 बरौर थाना क्षेत्र के देवब्रम्हापुर गांव निवासी धर्मेंद्र की पत्नी शर्मिला की वर्ष 2008 में आग से जलकर मौत हो गई थी। जिस पर लालपुर बिल्हौर के शर्मिला के पिता राजन लाल कुरील ने पति धर्मेंद्र सास माया देवी व ससुर अजय पाल और ननद संध्या व पुष्पा पर बेटी को दहेज के लिए जलाकर मारने का आरोप लगा मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन


 मामले की सुनवाई अपर जिला सत्र न्यायाधीश सप्तम अखिलेश कुमार पाठक की अदालत में चल रही थी। अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद मंगलवार को अभियुक्त संध्या व पुष्पा को साक्ष्य के अभाव में दोषमुक्त कर दिया जबकि पति व सास ससुर को घटना का दोषी मानते हुए दस-दस वर्ष का कठोर कारावास व सात-सात हजार रुपये अर्थदंड का की सजा सुनाई है। सहायक शासकीय अधिवक्ता पंकज त्रिपाठी ने बताया कि अर्थदंड की राशि अदा न करने पर अभियुक्तों को एक-एक माह की अतिरिक्त सजा काटनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed