{"_id":"5a4d32524f1c1b40198b4b31","slug":"three-siege-by-the-siege-two-ran-away","type":"story","status":"publish","title_hn":"घेराबंदी कर तीन बदमाश दबोचे, दो भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घेराबंदी कर तीन बदमाश दबोचे, दो भागे
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jan 2018 01:14 AM IST
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में पकड़े गए बदमाश
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र में विदखुरी मार्ग के अकोढ़ी मोड़ पर पुलिस के घेराबंदी के दौरान दो बाइकों सहित तीन बदमाश दबोचे गए। वहीं, उनके दो साथी भाग गए। बदमाशों के कब्जे से दो बाइक, चाकू, तमंचा, कारतूस और चोरी व लूट के सामान बरामद किए गए। आरोपियों ने कई वारदातें कबूल कीं।
चौकी इंचार्ज सुनील कुमार जोशी ने बताया कि मंगलवार की रात अकोढ़ी मोड़ के पास कोहरे में दो बाइकों की लाइट जलती दिखाई दी। नजदीक आते ही जीप की लाइट जलाकर उन्हें रोकने का प्रयास किया तो वह तिराहे से बाइक मोड़कर भागने लगे। उनको घेरकर रोक लिया गया। दो लोग बाइक से कूदकर भाग गए। बाकी तीन लोगों को दबोच लिया गया। पकड़े गए बदमाशों के कब्जे ट्रक की दो बैटरियां, डेग, दरी, एक जोड़ी चांदी की पायल, चांदी का सिक्का, 3,100 रुपये, मोबाइल फोन, एक तमंचा, दो कारतूस बरामद किए गए।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपने नाम औरैया के जरैलिया निवासी मोहित सिंह उर्फ सोनू उर्फ बुद्धू, चुर्खी-जालौन के बम्हौरा निवासी मोहित सिंह और राजपुर थाना क्षेत्र के सिलहरा निवासी मुकेश बताए हैं। आरोपियों ने आगरा-कानपुर हाईवे पर रसधान के पास करीब तीन महीने पहले कार सवार तीन साधुओं से मोबाइल फोन और 61,000 रुपये की लूट, सोमवार की रात भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र में हरदुआऐमां गांव के पास खड़े टैंकर में ड्राइवर के बेटे से मारपीट व लूट की वारदातें भी कबूल कीं। लूट का शिकार चालक के बेटे दानिश खान ने भी आरोपियों की पहचान की। वहीं इंदिरानगर निवासी बब्लू शुक्ल ने पायलों और सिक्के को पहचान लिया। पकड़े गए बदमाशों ने भागे साथियों के नाम, पते बताये हैं। उनका कहना है कि उन साथियों के पास चोरी किए गए सोने के गहने हैं। चौकी इंचार्ज ने बताया आरोपियों के खिलाफ लूट, चोरी और आर्म्स एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। भागे बदमाशों की तलाश में दबिश दी जा रही है।