फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Three riders on one bike, one killed

एक बाइक पर तीन सवार, एक की मौत

Thu, 13 Jul 2017 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 13 Jul 2017 01:48 AM IST
विज्ञापन
Three riders on one bike, one killed
दुर्घटना के बाद जीटी रोड पर लगा वाहनों का जाम - फोटो : अमर उजाला
 शिवराजपुर थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में बाइक सवार युवक और एक वृद्ध की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी से कानपुर हैलट रेफर किया गया है। बाइक सवार युवक हेलमेट नहीं पहने थे।
विज्ञापन


शिवराजपुर कस्बे के निसोन गांव निवासी रघुवीर सिंह (24) पुत्र ज्ञान सिंह राजपूत बुधवार की दोपहर दो बजे बाइक से गांव के ही अपने दोस्त बृजपाल (22) पुत्र सियाराम, देवेंद्र (25) पुत्र बलराम राजपूत के साथ तेज रफ्तार में चौबेपुर की ओर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मानपुर पुलिया के पास जीटी रोड पर सामने  से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम की चपेट में बाइक बाइक सवार आ गए।
विज्ञापन



टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक और उस पर सवार तीनों युवक काफी दूर तक सड़क पर रगड़ते चले गए। हेलमेट न पहने होने के कारण तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जब तक डीसीएम चालक गाड़ी रोकता, रघुवीर के सिर पर गंभीर चोट आने से मौत हो चुकी थी, जबकि देवेंद्र और बृजपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने दो घायलों को अस्पताल भेजा और मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी।एक अन्य घटना थाना क्षेत्र के गांव बहरमापुर में हुई। गांव का ट्रक चालक अन्नू अवस्थी पुत्र अनुरुद्ध अवस्थी गाड़ी लेकर गांव आया था। बुधवार को वह ड्यूटी पर जाने के लिए ट्रक बैक कर रहे थे। इसी बीच गांव के वृद्ध छोटे लाल पाल (75) ट्रक के नीचे आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। छोटेलाल को लहूलुहान हालत में सीएचसी ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


उधर, थानाध्यक्ष जसवंत सिंह ने बताया कि बाइक को टक्कर मारने वाली डीसीएम ट्रक का चालक भाग गया है लेकिन गाड़ी को कब्जे में लिया है। जबकि बहरामपुर घटना के बारे में कोई शिकायत पुलिस को नहीं मिली है यदि शिकायत आती है तो संबंधित ट्रक चालक के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed