{"_id":"5a19c6914f1c1bce408b92e5","slug":"three-people-injured-in-car-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से तीन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की टक्कर से तीन लोग घायल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Nov 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
- अधिवक्ता को टक्कर मारने वाली बिना नंबर की कार
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
लालपुर और शिवराजपुर के नदीहा रोड पर हुईं दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में अधिवक्ता सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर होने पर दोनों को हैलट भेज दिया गया।
कोतवाली क्षेत्र के लालपुर रेलवे क्रासिंग के समीप शुक्रवार की रात 12 बजे शादी समारोह से घर लौट रहे वीरेंद्र सिंह (34) निवासी कन्नौज और इनके साले बबलू (32) निवासी कपूरापुर कन्नौज को पीछे से आ रही पिकअप ने ओवरटेक करने के दौरान टक्कर मार दी। दुर्घटना में दो बाइक सवार जीटी रोड पर उछल कर दूर जा गिर। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। दोनों को सीएचसी बिल्हौर में भर्ती कराया गया, जहां डाक्टरों ने कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया। इधर, टक्कर मारने वाला पिकअप वाहन चालक रात का फायदा उठाकर भाग निकला। जानकारी के मुताबिक बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।
शिवराजपुर समाचार प्रतिनिधि के अनुसार शनिवार की दोपहर नदीहा रघोड पर हरनू गांव के सामने हेलमेट लगाकर अपने गांव जा रहे अधिवक्ता कृष्ण कुमार श्रीवास्तव को पीछे आई एक बिना नंबर की कार ने टक्कर मार दी। दुर्घटना देख दौड़े ग्रामीणों कार चालक को पकड़कर मामले की सूचना पुलिस को दी और घायल अधिवक्ता को उपचार के लिए सीएचसी भेजा।