फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Three divorces over phone, instructions for filing report

फोन पर तीन तलाक, रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश

Mon, 16 Sep 2019 01:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
Three divorces over phone, instructions for filing report
घाटमपुर(कानपुर)। कस्बे के मोहल्ला पचखुरा निवासी एक युवती को उसके शौहर ने फोन पर तीन तलाक दे दिया है। युवती ने पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए एसएसपी (कानपुर) के यहां गुहार लगाई। अधिकारियों के निर्देश पर आरोपी के खिलाफ कोतवाली घाटमपुर में रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

कस्बा निवासी कलीमुज्जमा की पुत्री हिना खातून ने बताया कि उसका निकाह 5 दिसंबर 2016 को 130/309 निवासी अजीतगंज थाना बाबूपुरवा (कानपुर) निवासी इंतजार अहमद उर्फ शिराजी के साथ हुआ था। बताया कि उसकी ससुराल वाले ग्राम नारा, थाना मंझनपुर (कौशांबी) के मूल निवासी हैं। बताया कि निकाह के दौरान करीब पांच लाख रुपये खर्च हुए थे। लेकिन जब वह ससुराल बाबूपुरवा पहुंची तो पता चला कि उसके पति ने झूठ बोलकर निकाह किया था और वह खर्चे के लिए अपनी बहनों पर आश्रित है।
विज्ञापन

बताया कि शादी के बाद उसे ससुराल में प्रताड़ित किया जाने लगा। चप्पल का कारखाना लगाने के नाम पर उसके मायके वालों से डेढ़ लाख रुपये की मांग की जाने लगी। किसी तरह उसके माता-पिता ने 50 हजार रुपये की व्यवस्था करके दिए। उस समय हिना खातून पति और ननदोई इकरार अहमद के साथ दिल्ली में रह रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि वहां से जब वह वापस कानपुर लौटी तो उसके साथ ननद और देवर ने मिलकर मारपीट की उसको चप्पलों से पीटकर घर से निकाल दिया गया। वहीं बदनाम करने के लिए अश्लील फोटो बनाकर इंटरनेट पर भी डालने का आरोप लगाया। बताया कि ससुराल वाले फोन पर उसको गालियां बकते रहे और दूसरी शादी करने की धमकी देते रहे।

हिना खातून ने बताया कि बीते 18 अगस्त 2019 की सुबह 6.30 बजे उसके पति का मोबाइल पर फोन पर आया। जिसमें उसने तीन बार तलाक कहने के बाद कहा कि मैं तुमको अपनी जिंदगी से आजाद करता हूं। बताया कि जब उसने फोन करके ग्राम नारा (कौशांबी) से पता किया तो बताया गया कि इंतजार अहमद गांव की ही किसी दूसरी लड़की से निकाह करके दुबई भागने की तलाश में है। जिसके लिए उसने अपना विजिट वीजा भी बनवा रखा है। हिना खातून ने एसएसपी (कानपुर) के सामने पेश होकर अपनी फरियाद सुनाई जिसपर आरोपी के खिलाफ थाना घाटमपुर में रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed