फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   three deaths from fever

नहीं थम रहा बुखार का प्रकोप, तीन की मौत

Fri, 25 Aug 2017 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 25 Aug 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
 three deaths from fever
सीएचसी का निरीक्षण करती विधायक निर्मला संखवार - फोटो : अमर उजाला
 कानपुर देहात जिले में बुखार का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को जिले में बुखार से मासूम समेत तीन की मौत हो गई। वहीं, जिला अस्पताल में मरीजों की भारी भीड़ आने से अव्यवस्था का माहौल है। वार्डों की हालत बेहद खराब है। एक बेड पर दो मरीज लिटाए जा रहे हैं। स्ट्रेचर तक खाली नहीं हैं।
विज्ञापन

 
गुरुवार को रानेपुर मंगलपुर के कृष्णा उर्फ राज (08) की बुखार से हालत बिगड़ी तो उसके पिता बबलू उसे लेकर जिला अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसी तरह से कमलापति का पुरवा गांव के सुरेश का बेटा पंकज (14) और कमलाबाग के महेश का बेटा उदयवीर (13) ने बुखार से दम तोड़ दिया। इन दोनाें को कई दिनों से बुखार आ रहा था, इनके परिजन निजी अस्पतालों में इलाज कराते रहे। उदयवीर के परिजन गंभीर हालत में लेकर उसे सीएचसी पहुंचे, वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


वहीं जिला अस्पताल में बुखार पीड़ितों की संख्या में भारी भीड़ हो रही है, जिससे डाक्टर को दिखाने और जांच कराने के लिए घंटों लाइन लगानी पड़ रही है। हालात इतने खराब हो गए हैं कि इमरजेंसी वार्ड में एक बेड में दो मरीज भर्ती किए जा रहे हैं। बेड खाली न होने से स्ट्रेचर में मरीजों को लिटा कर उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

\
गुरुवार को भी मरीजों का आंकड़ा एक हजार से ऊपर रहा। करीब तीन सौ लोगों ने खून की जांच कराई। सीएमएस डॉ. पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि बुखार पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक हो रही है। उन्हें देखने के बाद जरूरी सलाह दवाएं दी जा रही हैं, जिसे खून जांच की जरूरत है, उसके खून की जांच कराई जा रही है।  



सीएचसी में नदारद मिले डाक्टर
झींझक। जिले में बीमारी बढ़ रही है, वहीं अस्पतालों में मनमानी कम नहीं हो रही है। गुरुवार को विधायक निर्मला संखवार ने सीएचसी का निरीक्षण किया। वहां डाक्टर समेत कई कर्मचारी नदारद मिले। जिन्हें उन्होंने अनुपस्थित कर दिया। वहीं गंदगी का अंबार मिलने पर नाराजगी जताई। विधायक के निरीक्षण में अधीधक विमलेश वर्मा, डा. शिल्पल कुशवाहा, एएनएम अनीता गुप्ता, सफाई कर्मी रामऔतार, अशोक मौके पर नहीं मिले। इस पर विधायक ने सभी को उपस्थित रजिस्ट्रर में अनुपस्थित दर्ज किया। निरीक्षण में उन्हें पता चला कि सफाई कर्मी अशोक एक वर्ष से अस्पताल नहीं आ रहा है और उसका वेतन निकल रहा है। इस पर उन्होंने जांच कराने की बात कही। कंचौसी पीएचसी में एक भी डाक्टर न होने पर फार्मासिस्ट के सहारे संचालित होने की जानकारी पर उन्होंने सीएमओ से जांच कराने के लिए कहा।  प्रसव कक्ष की व्यवस्थाएं ठीक नहीं मिली इस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने महिला वार्ड, दवा वितरण कक्ष की हालत देखी। महिला वार्ड में सुमन पत्नी मनोज निवासी मुबारकपुर, अलका पत्नी मोहित निवासी किशौरा आदि से अस्पताल की सुविधाओं के बारे में पूछताछ की। सीएचसी में मौजूद लौआ सिंह की मड़ैया निवासी रेखा पत्नी विपिन ने डाक्टरों द्वारा इलाज में लापरवाही करने की बात कह हंगामा किया। विधायक ने महिला को समझाकर शांत कराया। उन्होंने लापरवाही करने वाले डाक्टरों पर कार्रवाई कराने की बात कही। इसके अलावा उन्होंने नहर कोठी रसूलाबाद में निर्मला संखवार ने दो दर्जन लोगों की समस्याएं सुनीं। अधिकांश शिकायतें राशन कार्ड से संबंधित रहीं। इस मौके पर डा. सीएल गौतम, दिलीप सचान, टिंकू सिंह, गणेश तिवारी, प्रदीप यादव, राघव आदि मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed