{"_id":"5b3d216f4f1c1b97468b4a49","slug":"three-babies-glow-in-the-grip-of-current","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट की चपेट में आकर तीन बच्चियां झुलसीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट की चपेट में आकर तीन बच्चियां झुलसीं
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jul 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
करंट की चपेट में आने के बाद अस्पताल में भर्ती मासूम
कानपुर देहात। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के कुईतखेड़ा गांव में बुधवार दोपहर शौच के लिए खेतों पर गई तीन बच्चियां करंट की चपेट गंभीर रूप से झुलस गई। आनन-फानन परिजनों ने तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
कुईतखेड़ा निवासी शिवनाथ की पुत्री नैन्सी (6), राजू की पुत्री सोनाक्षी(5), जितेंद्र की पुत्री मान्या (2) गांव के बाहर खेत पर शौच के लिए गई थी। परिजनों ने बताया कि खेत में चारों ओर तार बंदी थी, जिसका एक सिरा पास से गुजरी विद्युत पोल के सपोर्ट वायर से बंधा था।
वहीं, बारिश में सपोर्ट वायर में करंट आने से खेत के चारों ओर बंधे तारों में करंट उतर आया, जिससे तीनों करंट की चपेट में आ गई। वहीं पास में खड़ी एक अन्य किशोरी ने घटना की सूचना पास में दुकान पर बैठे लोगों को दी, जिस पर लोगों ने डंडे से तार को तोड़कर अलग किया। वहीं, सूचना पर पहुंचे परिजनों ने तीनों मासूमों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
इमरजेंसी ड्यूटी में तैनात चिकित्सक रामकुमार चौबे ने बताया कि तीन मासूम करंट से झुलसी हैं, हालांकि स्थित में सुधार है।