फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Thieves looted cash from a closed house

बंद घर से चोरों ने नगदी-जेवर उड़ाए

Sat, 12 May 2018 01:00 AM IST
Updated Sat, 12 May 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
Thieves looted cash from a closed house
- कमरे के भीतर खुली पड़ी अलमारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
घाटमपुर कसबे के मोहल्ला शिवपुरी पूर्वी में चोरों ने बंद मकान को अपना निशाना बनाया। कमरों में रखी अलमारी और बक्सों के ताले तोड़ने के बाद लाखों रुपये के जेवर और नगदी उठा ले गए। सुबह परिवार के सदस्य वापस घर लौटे तो घटना की जानकारी हुई। कोतवाली में मामले की तहरीर दी गई है। लेकिन, पुलिस ने अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन


मनोज मिश्रा ने बताया कि बीते गुरुवार को वह शादी में शामिल होने सपरिवार कानपुर गया था। मकान में ताला बंद था। रात में चोरों ने मौका देख घर में धावा बोला। मुख्य गेट फांदकर भीतर दाखिल हुए चोरों ने कमरों के ताले तोड़ डाले और अलमारी-बक्सों को खंगालने के बाद जेवर-नगदी उठा ले गए। गृहस्वामी मनोज मिश्रा ने बताया कि चोर सोने की पांच अंगूठी, दो जोड़ी झाला, दो जोड़ी बाला, चांदी की पायल, बिछुआ, सोने की मांगबेंदी, बेसर और 20 हजार रुपये नगद ले गए हैं। बताया कि चोरी गए सामान की कीमत तकरीबन साढ़े तीन लाख रुपये है।
विज्ञापन

बताया कि चोर सिर्फ जेवर और नगदी ही ले गए हैं। जबकि, कपड़ा-बर्तन और अन्य सामान को हाथ नहीं लगाया है।
शुक्रवार की सुबह परिवार के लोग वापस घर लौटे और मुख्य गेट का ताला खोलकर अंदर घुसे तो उनको घटना की जानकारी हुई। गृहस्वामी ने बताया कि उसने कोतवाली में घटना की तहरीर दी है। बताया कि कोतवाल देवेंद्र कुमार दुबे ने मामले की जांच करवाने के बाद रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed