फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Theft lawyers did not disclose when the commotion

चोरी का खुलासा न होने पर वकीलों ने किया हंगामा

Wed, 31 Aug 2016 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 31 Aug 2016 02:13 AM IST
विज्ञापन
Theft lawyers did not disclose when the commotion
एसडीएम के सामने विरोध जताते अधिवक्ता। - फोटो : अमर उजाला
 बिल्हौर बार एसोसिएशन के बैनर तले मंगलवार को अधिवक्ताओं ने कोतवाली के बीबीपुर गांव में आठ अगस्त को उत्तम कुमार अग्निहोत्री के घर हुई आठ लाख की चोरी के मामले में उप जिलाधिकारी कार्यालय पर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रभावी प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


अधिवक्ताओं का कहना है कि चोरी की वारदात को तीन सप्ताह हो चुुके हैं, लेकिन पुलिस की जांच प्रक्रिया अभी तक किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंची है।


बिल्हौर बार एसोसिएशन अध्यक्ष अजीत सिंह की अगुवाई में वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल पांडे, बोधराज भदौरिया, अभिषेक पांडे, राजकुमार सिंह सहित दर्जनों वकीलों ने पुलिस विरोधी नारेबाजी करते हुए उप जिलाधिकारी कार्यालय पर हंगामा किया। साथ ही  उप जिलाधिकारी से कोतवाली पुलिस पर अधिवक्ता के घर हुए चोरी के मामले की ढिलाई बरतने का आरोप लगाया।
विज्ञापन



पीड़ित अधिवक्ता उत्तम कुमार अग्रिहोत्री ने बताया कि पुलिस कोई संदिग्ध व्यक्तियों के नाम बताए गए हैं, लेकिन इसके बावजूद पुलिस उनसे पूछताछ नहीं कर रही है। अधिवक्ताओं ने जल्द खुलासा न होने की दशा में हड़ताल की भी धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम आलोक कुमार ने इस मामले में पुलिस क्षेत्राधिकारी मुकेश प्रताप सिंह और बिल्हौर कोतवाली इंसपेक्टर अमरपाल सिंह से बात कर चोरी के मामले में प्रगति रिपोर्ट हासिल की।

एसडीएम ने पुलिस अधिकारियों को अधिवक्ता के घर हुई चोरी के जल्द से जल्द खुलासा किए जाने के आदेश दिए। वहीं सीओ ने भी फोरेंसिक टीम और खोजी कुत्ते के द्वारा जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों की धरपकड़ करने के आदेश दिए हैं।

गैंगरेप घटना झूठी, किशोरी ट्रक परिचालक के साथ गई थी- बिल्हौर। बीते माह क्षेत्र की एक किशोरी ने तीन लोगों के विरुद्ध गैंग रेप का मामला दर्ज कराकर हलचल मचा दी थी, लेकिन डाक्टरी जांच में पीड़िता के साथ रेप की पुष्टि नहीं हुई थी।

इंसपेक्टर अमर पाल सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कराने वाली किशोरी बिना परिजनों के बताए सैबसू गांव के ट्रक परिचालक बड़े वउअन पुत्र इश्तियाक मोहमद के साथ गई थी। पुलिस ने सोमवार देर रात वउअन को गुप्त सूचना के बाद गांव से पकड़ लिया है।


पेशबंदी में किशोरी पक्ष के लोगों ने ग्राम प्रधान पति सहित दो अन्य लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जबकि पकड़े गए युवक वउअन ने किशोरी को अपने साथ ले जाने और विवाद के बाद गांव छोड़ने का बयान दिया है। पूरे मामले पेशबंदी के तहत सनसनीखेज बनाया गया। आलाधिकारियों के निर्देश पर जल्द ही आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed