{"_id":"55b0ec2df3eec6b2f5cb03eb30c249ff","slug":"theft-in-house-hindi-news-8","type":"story","status":"publish","title_hn":" घर का ताला तोड़कर हजारों की चोरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर का ताला तोड़कर हजारों की चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटमपुर कसबे में सक्रिय चोरों ने गुरुवार की रात एक मकान में धावा बोला। दरवाजे में लगे ताले तोड़ने के बाद कमरों में रखे बक्सों और अलमारी से जेवर, नगदी और अन्य कीमती सामान उठा ले गए।
घटना की तहरीर पुलिस में दी गई है। जबकि, पुलिस ने जांच करने के बाद रिपोर्ट लिखने की बात कहकर वादी को चलता कर दिया।
मोहल्ला कोटद्वार निवासी पप्पू पुत्र जौहरी ने बताया कि वह परिवार के साथ कानपुर गया हुआ था। घर में ताला बंद था। गुरुवार की रात चोरों ने मौका देख मकान के दरवाजे में लगा ताला तोड़ दिया और अंदर दाखिल हो गए।
चोरों ने कमरों में रखे बक्से और लाकर तोड़कर उनमें रखे सोने-चांदी के जेवर, 20 हजार रुपये नगद और दो गैस सिलेंडर भी उठा ले गए।
बताया कि चोरी गए माल की कीमत करीब 85 हजार रुपये है। शुक्रवार की सुबह जब पप्पू परिवार के साथ घर लौटा तो दरवाजा खुला देख सन्न रह गया।
पास में ही ताले टूटे पड़े थे। गृहस्वामी ने बताया कि उसने चोरी की घटना की तहरीर पुलिस चौकी में दी। बताया कि चौकी इंचार्ज मौके पर आए थे। जांच के बाद लौट गए।
विज्ञापन
इधर, थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने बताया कि थाने में कोई रिपोर्ट लिखाने नहीं आया है। बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई करेंगे।