फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   The young man's body was found in the pond behind the police station

थाने के पीछे तालाब में मिला युवक का शव

Thu, 25 Aug 2016 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 25 Aug 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
The young man's body was found in the pond behind the police station
रोते-बिलखते मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला
सट्टी थाने के पीछे तालाब में बुधवार को सुबह एक युवक का शव मिला है। वह गत मंगलवार शाम से गुम था। युवक की मौत पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन



सट्टी थाना क्षेत्र के शाहजहांपुर निवासी गनेश प्रसाद गुप्ता ने बताया कि उनका पुत्र नरेश (32) नशे का लती था। वह मंगलवार शाम तालाब के पास शौच के लिए जाने की बात कहकर घर से गया था। देर रात तक वापस न आने पर तलाश किया गया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा।



बुधवार को सुबह सिंघाड़े की फसल में खाद डालने गए गांव के सरमन कश्यप ने तालाब में शव तैरने की जानकारी दी। थाना इंचार्ज अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के पिता ने शव की शिनाख्त की है। मौत का कारण जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed