फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   The young man fell off the train moving, death

चलती ट्रेन से उतरते में युवक गिरा, मौत

Tue, 31 Jan 2017 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात Updated Tue, 31 Jan 2017 01:57 AM IST
विज्ञापन
The young man fell off the train moving, death
प्रभात की मौत पर स्टेशन पर बिलखता पिता।
सोमवार सुबह दिल्ली से मडुआडीह जा रही मडुआडीह एक्सप्रेस से प्लेटफार्म पर उतरते समय युवक का पैर फिसल गया। इससे वह ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जीआरपी की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शिनाख्त की है।
विज्ञापन


सोमवार सुबह कोहरे के कारण डाउन मडुआडीह एक्सप्रेस धीमी गति से झींझक रेलवे स्टेशन से गुजर रही थी। तभी ट्रेन की जरनल बोगी में सवार एक युवक स्टेशन मास्टर कार्यालय के सामने चलती ट्रेन से प्लेटफार्म पर उतरने लगा। युवक ने जैसे ही प्लेटफार्म पर पैर रखा। वह फिसल कर ट्रेन के नीचे चल गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्टेशन अधीक्षक झींझक राधेराम मीणा की सूचना पर जीआरपी ने शव कब्जे में लेकर उसके पास मिले फोन से परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन


झींझक स्टेशन पहुंचे बिल्हौर निवासी मृतक के पिता रामनाथ ने युवक की शिनाख्त अपने पुत्र प्रभात (32) के रूप में की है। पिता ने बताया कि प्रभात अरौल इंटर कालेज में शिक्षक के रूप में काम करता था। मृतक की पत्नी रीना व दो पुत्रियां शैलवी, बेटू हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


28 जनवरी को वह आगरा अपने दोस्त के विवाह कार्यक्रम में शामिल होने की बात कहकर निकला था। वहीं से वापसी के दौरान हादसा हो गया। जीआरपी पुलिस ने बताया कि शव कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed