फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   The yarn loaded with fireworks from the firecracker

बारात के पटाखे से धागा लदा ट्रक जलकर हुआ राख

Wed, 28 Mar 2018 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 28 Mar 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
The yarn loaded with fireworks from the firecracker
आग बुझाने की कवायद में जुटे दमकल कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
घाटमपुर कस्बे के मूसानगर रोड पर धागा लादकर जा रहे ट्रक में आग लग जाने से अफरातफरी मच गई। लेकिन, चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा होते बच गया। ट्रक में आग बारात में छुड़ाई जा रही आतिशबाजी की चिनगारी गिरने से लगी।
विज्ञापन


ट्रक के खलासी जगदीश सिंह ने बताया कि वह चालक सुरजीत के साथ नेपाल से सूती धागे के बंडल लादकर भीलवाड़ा (राजस्थान) जा रहा था। बताया कि शाम करीब 4.30 बजे के आसपास वह घाटमपुर पहुंचा। बताया कि कसबे के गजनेर रोड तिराहे के निकट एक बारात निकल रही थी। इसमें बैंड-बाजे के साथ ही आतिशबाजी छुड़ाई जा रही थी, तभी ट्रक बारात के बीच में फंस गया।
विज्ञापन


खलासी ने बताया कि चालक ने लोगों से ट्रक निकल जाने के बाद पटाखे छुड़ाने की अपील की। लेकिन, बारात में शामिल लोगों ने उसकी बात को अनसुना कर दिया। इसी दौरान जलता हुआ एक पटाखा ट्रक के ऊपर जा गिरा जिससे उसमें लदे सूत के धागों में आग लग गई। यह देख चालक ने हादसा बचाने के लिए ट्रक को बस्ती से करीब तीन किलोमीटर आगे (राहा मोड़) के निकट एक दुकान के सामने ले जाकर खड़ा कर दिया। साथ ही उसने 100 नंबर डायल कर घटना की सूचना पुलिस को दी। तबतक ट्रक में लदे धागे के बंडलों से लपटें निकलने लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, धू-धू कर जल रहे ट्रक को देख दुकानदार अनुरुद्ध सविता ने चालक से ट्रक को एक ओर हटाने की अपील की। चालक ने भी सूझबूझ का परिचय देते हुए जलते ट्रक को दुकान के पास से हटाकर रोड के एक ओर ले जाकर खड्ढ में पलटा दिया और मौके से भाग निकला। इस दौरान चालक को चोट भी आई। वहीं, ट्रक में आग लगने की सूचना पर जब तक पुलिस और दमकल मौके पर पहुंची। तब तक पूरा ट्रक और उसमें लदा लाखों रुपये कीमत का धागा जलकर राख हो गया।



 धागा लदे ट्रक में लगी आग से किसानों का भारी नुकसान होते बच गया। जिस जगह पर घटना हुई वहां पर रोड के दोनों ओर सैकड़ों बीघे रबी की फसलें पकी खड़ी हैं। संयोग से जिस समय घटना हुई उस वक्त तेज हवा नहीं चल रही थी। राहा, शीतलपुर, घाटमपुर, हथेरुआ, जाजपुर और सूखापुर गांवों के किसानों ने बताया शुक्र है कि आग की चिनगारी किसी खेत तक नहीं पहुंची। बताया कि नहीं तो करोड़ों रुपये की फसल एक झटके में जल जाती। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि ट्रक में लगी आग से कई सौ मीटर दूर तक घास-फूस और खर-पतवार जल गया है। जबकि, एक यूकेलिप्टस का बगीचा भी चपेट में आने से बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed