फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   The woman's body was found along highway

हाईवे किनारे मिला युवती का शव

Wed, 25 May 2016 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 25 May 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
 पुलिस चौकी क्षेत्र के रायपुर के मजरे नूरगंज गाव के सामने हाईवे के किनारे गड्ढे में एक अज्ञात युवती का अर्द्धनग्न अवस्था में शव मिला है। ग्रामीणों ने रेप के बाद हत्या की आशंका जताई है। करने के बाद उसकी हत्या कर शव फेंका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


मंगलवार की भोर कानपुर से झांसी वाले हाइवे मार्ग के किनारे रायपुर के मजरे नूरगंज गांव के सामने करीब 27 वर्षीय युवती का शव खून से लथपथ पड़ा देखा गया। पुलिस ने बताया कि युवती की हत्याकर शव को फेंका गया है।  मृतका के दाहिने हाथ इमरान नाम गुदा है।
विज्ञापन


युवती लाल रंग का छींटदार कुर्ता व पीला सलवार पहने हुई है। अनुमान लगाया जा रहा है कि दुपट्टा से उसका गला घोंटा गया है। उसकी गर्दन में निशान मिले हैं। शरीर पर भी चोटों के निशान हैं। मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर भी देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपर पुलिस अघीक्षक ऋषि पाल सिंह, सीओ संजीव कुमार सिन्हा व कोतवाल अखिलेश कुमार यादव मौके पर पहुंचे और छानबीन की। सदर सीओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चल पाएगा। प्रथम दृष्टया गले में चोट के निशान मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed