फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   The villagers blocked the road on the death of the farmer

किसान की मौत पर ग्रामीणों ने किया मुगलरोड जाम

Tue, 05 Apr 2016 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराो
अमर उजाला ब्यूूराो Updated Tue, 05 Apr 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
भोगनीपुर तहसील के नोनापुर गांव में रविवार की रात एक अधेड़ किसान की मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि फसल खराब होने और आर्थिक तंगी से हार्टअटैक पड़ा। मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सोमवार को दो घंटे मुगलरोड जाम रखा। तहसीलदार ने नियमानुसार आर्थिक सहायता दिलाने का भरोसा दिलाया।  
विज्ञापन


नोनापुर निवासी छेदीलाल संखवार (58) के पुत्र राजकुमार (12) ने बताया कि उसके पिता के नाम डेढ़ बीघे कृषि-भूमि है। इसकी उपज से ही परिवार का भरण-पोषण होता है। परिवार में उसके अलावा मां मायादेवी, भाई नीरज (10) और बहन सोनम (5) हैं। वहीं बड़ी बहन प्रियंका की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन


पिता रविवार की शाम गेहूं की फसल देखने खेत पर गए थे, वहीं गश खाकर गिर गए। नजदीकी हराहरा गांव के लोगों के जानकारी देने पर उनको देर रात सीएचसी लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाम लगने की जानकारी पर कोतवाल फरमूद अली पुंडीर पुलिस बल के साथ पहुंच गए। वहीं तहसीलदार ओमप्रकाश शुक्ल, नायब तहसीलदार संजय सिंह, राजस्व निरीक्षक अवधेश कुमार और लेखपाल कुंवर सिंह भी पहुंच गए। तहसीलदार ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मृत्यु प्रमाणपत्र मिलने पर नियमानुसार आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed