{"_id":"5743664f4f1c1b612769091b","slug":"the-uncle-nephew-cut-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से कट गए मामा-भांजे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन से कट गए मामा-भांजे
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजनेर थाना क्षेत्र के गोगूमऊ-पामां रेलवे स्टेशनों के बीच मामा-भांजे का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। पुलिस ने दोनों के नशे में होने के चलते हादसे की आशंका जताई है।
गजनेर थाना क्षेत्र के बृजभूषण सिंह (50) निवासी त्रिवेदिनपुरवा की बहन रसूलपुर गोगूमऊ गांव में ब्याही है, जिसके चलते उसका गांव में आना-जाना लगा रहता था। बृजभूषण रविवार को रसूलपुर गोगूमऊ गांव आया था। वह अपने रिश्ते के भांजे गोगूमऊ गांव निवासी कमलेश कुशवाहा (42) के साथ रविवार शाम घूमने निकला था।
देर रात तक दोनों के न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की लेकिन कोई पता नहीं चल सका। सुबह पुलिस ने गोगूमऊ-पामां रेलवे स्टेशनों के बीच ट्रैक पर दोनों के शव पड़े होने की जानकारी दी तो परिजन मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष भीमसेन पौनिया ने बताया कि गांव वालों से पूछताछ में पता चला है कि दोनों नशे की हालत में घूम रहे थे। आशंका है कि नशे में ही दोनो ट्रैक पर पहुंच गए और किसी ट्रेन की चपेट में आ गए।