फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   The two communities in dispute counter FIR

दो समुदायों के विवाद में जवाबी एफआईआर

Wed, 07 Sep 2016 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 07 Sep 2016 02:32 AM IST
विज्ञापन
The two communities in dispute counter FIR
अमरौधा में तैनात पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
कस्बे में सोमवार रात दो समुदायों के बीच हुई मारपीट और आगजनी के मामले में जवाबी एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं तनाव की स्थिति को देखते हुए मंगलवार को भी क्षेत्र में पुलिस बल तैनात रहा। प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने स्थिति नियंत्रण में बताई है।
विज्ञापन


इधर घटना में एक पक्ष के 25 लोगों को नामजद और 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। वहीं दूसरे पक्ष के सात लोगों को नामजद किया गया है।


भोगनीपुर कोतवाली के उपनिरीक्षक अनूप कुमार दुबे ने बताया कि अमरौधा के मिश्राना मोहाल निवासी अरविंद कुमार ने हसन शाह, साबिर, साकिर, जाबिर उर्फ  मंगू, कल्लू, हसन, बफाती, किचराना, भोंदू, छोटे, अनीश, सानू, हलीम, बाबूशाह, इरशाद, लाल खां, नईम, कमरुद्दीन, डा. अच्छन, नाजिम, सुक्खर, आजाद, छुन्ना तालिब और 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन



एफआईआर में मारपीट, जानलेवा हमला, फायरिंग, आगजनी के आरोप लगाए गए हैं। वहीं पुलिस ने 7-क्रिमिनल एक्ट के  तहत भी कार्रवाई की है।

इधर गढ़ी दरवाजा निवासी साबिर हुसैन ने बृजेश, कल्लू कश्यप, फैलू कश्यप, मलखान कश्यप, शंकर, बल्लू कश्यप, पच्चो कश्यप के खिलाफ मारपीट, आगजनी, अश्लील हरकतें करने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम हरिहरराम और डीएसपी पवित्र मोहन त्रिपाठी ने दूसरे दिन भी अमरौधा पहुंचकर शांति व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने स्थिति नियंत्रण में होने का दावा किया है। क्षेत्र में पीएसी जवान और पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed