{"_id":"579e562a4f1c1be3762b90e1","slug":"the-truck-was-caught-in-the-pits-on-mughal-road-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुगलरोड पर गड्ढों में ट्रक फंसने से लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुगलरोड पर गड्ढों में ट्रक फंसने से लगा जाम
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
गड्ढों में फंसा ट्रक, लगा जाम
मुगलरोड पर शाहजहांपुर चौराहे के इर्दगिर्द सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है। रविवार को ट्रक फंसने से करीब एक घंटे जाम लगा रहा। शाहजहांपुर निवासी कन्हैया पाल, लाखन सिंह, देवेंद्र कुरील, यशवंत सिंह, राहुल निषाद, संजय कटियार, राकेश सिंह चौहान, जमील अहमद का कहना है कि गड्ढों में बारिश का पानी भरने से आए दिन भारी वाहन फंस जाते हैं।
वाहनों के पहियों से उछलकर गंदा पानी राहगीरों के ऊपर गिरता है। वहीं दुपहिया चालक और साइकिल सवार गिरकर चुटहिल होते रहते हैं। ग्रामीणों ने कहा है कि जल्द ही रोड की मरम्मत न कराई गई तो धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।