फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   The truck's dash began breaking three hours jam

ट्रक का गुल्ला टूटने से लगा तीन घंटे जाम

Thu, 15 Sep 2016 02:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 15 Sep 2016 02:48 AM IST
विज्ञापन
The truck's dash began breaking three hours jam
गुल्ला टूटने से सड़क के बीचोंबीच फंसा ट्रक। - फोटो : अमर उजाला
कस्बे के मुख्य मार्ग के गड्ढे में ओवरलोड ट्रक का गुल्ला टूट गया। इससे तीन घंटे तक झींझक-रसूलाबाद मार्ग का यातायात ठप हो गया। भीषण जाम के चलते लोगों बीच रास्ते में कराहते रहे। गुल्ला ठीक होने के बाद जाम खुल सका।
विज्ञापन



बुधवार सुबह सिकंदरा से रसूलाबाद की ओर डस्ट लादकर एक ओवरलोड ट्रक जा रहा था। चौराहे के बीच सड़क के गड्ढे में ट्रक का पहिया फंस गया, इससे उसका गुल्ला टूट गया। मुख्य सड़क के बीच ट्रक फंसने से दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गई। वाहन सवार तथा राहगीर तीन घंटे तक जाम में फंसे रहे। बाद में ट्रक का गुल्ला ठीक होने के बाद ही उसे सड़क से हटाया गया।
विज्ञापन



झींझक निवासी खगेंद्र गुप्ता, रमेश वर्मा, विन्नू सिंह, राघवेंद्र का कहना है कि कई वर्षों से सड़क खराब है। आए दिन वाहन फंसते रहते हैं। थानाध्यक्ष मंगलपुर जेपी यादव ने बताया कि ट्रक का गुल्ला टूटने से तीन घंटे तक झींझक में जाम लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed