फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   the track doubling

ट्रैक के दोहरीकरण का जायजा लिया

Thu, 04 Aug 2016 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 04 Aug 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
the track doubling
मौके पर नक्शे में देखते अधिकारी।
स्थानीय रेलवे स्टेशन के पास जगह कम मिलने पर ट्रैक के दोहरीकरण का कार्य रोक दिया गया। जानकारी मिलने पर झांसी के सहायक मंडल अभियंता ने मौका मुआयना किया। बताया कि जगह की पैमाइश कराने के बाद रेलवे की जगह में किए गये कब्जे ढहा दिए जाएंगे।
विज्ञापन


मालूम हो कि भीमसेन से झांसी तक 206 किलोमीटर ट्रैक के दोहरी करण का कार्य प्रस्तावित है। जिसके लिए तीन कंपनियों को टेंडर दिये गए हैं। भीमसेन से उसरगांव तक एई डब्लू कंपनी काम करा रही है। जिसने पुखरायां स्टेशन के दोनों तरफ क्रासिंग के पास जगह न मिलने की बात कहकर कार्य रोक दिया। जिसकी जानकारी रेलवे सलाहकार बोर्ड के पूर्व सदस्य शेख मोहम्मद ने उच्चाधिकारियों को दी।
विज्ञापन


समस्या का निस्तारण कराकर कार्य प्रारंभ कराये जाने की मांग भी की। बुधवार को सहायक मंडल अभियंता विश्वनाथन और खंड अभियंता वीके श्रीवास्तव ने पहुंचकर जगह का जायजा लिया। तहसील से राजस्व निरीक्षक कृष्ण मुरारी और लेखपाल सुनील कटियार को बुलवाकर नक्शे का मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर जमीन की स्थिति को देखा। खंड अभियंता ने बताया कि रेलवे की 53.5 मीटर जगह है। गुरुवार को जरीब डालकर पैमाइश कराई जाएगी। उन्होंने नूरगंज के सामने प्लाटों की पैमाइश करने की बात भी कही। बताया कि जल्द निस्तारण कराकर ट्रैक के दोहरी करण का कार्य प्रारंभ कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed