{"_id":"5a11df2c4f1c1b8e698bca06","slug":"the-speeding-dumpster-crushed-head-constable-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार डंपर ने हेड कांस्टेबिल को रौंदा, मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार डंपर ने हेड कांस्टेबिल को रौंदा, मौत
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 20 Nov 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
घाटमपुर। कानपुर-सागर राजमार्ग पर तेज रफ्तार डंपर ने बाइक से घर लौट रहे पुलिस के हेड कांस्टेबिल को रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। इधर, कोतवाली में डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। चौकी इंचार्ज ने बताया कि डंपर व उसके चालक की तलाश की जा रही है।
देवगांव थाना सुमेरपुर (हमीरपुर) निवासी मनोज सिंह (50) एंटी डकैती सेल चित्रकूट में हेड कांस्टेबिल के पद पर तैनात थे। शनिवार को वह अपनी रिश्तेदारी ग्राम पकरी-भिसार थाना सचेंडी (कानपुर) में एक शादी समारोह में शामिल आए थे। रविवार भोर करीब पौने पांच बजे वह बाइक से वापस अपने घर लौट रहे थे।
वह बाइक पर अकेले ही थे। जबकि उनके पीछे दूसरी बाइक पर दो अन्य लोग भी चल रहे थे।
मनोज सिंह जैसे ही शंभुआ और धरमपुर गांवों के बीच में स्थित रिंद नदी के पुल पर पहुंचे। तभी, सामने से तेज रफ्तार में निकला डंपर उनकी बाइक में टक्कर मारता निकल गया। हादसे में मनोज सिंह बाइक समेत उछलकर रोड पर गिर गए। डंपर उनके पैरों के ऊपर से निकल गया जबकि सिर पर लगा हेलमेट भी चकनाचूर हो गया।
विज्ञापन
दूसरी बाइक पर पीछे आ रहे उनके साथियों ने भाग रहे डंपर का पीछा भी किया लेकिन पकड़ नहीं पाए। साथियों ने डंपर का नंबर नोट कर पुलिस को सौंप दिया है। पतारा चौकी इंचार्ज सुशील कुमार सिंह ने बताया कि मनोज सिंह के पुत्र शरद प्रताप सिंह की तहरीर पर डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जबकि शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।