फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   The Son of Ghatampur died in Guwahati.

गुवाहाटी में शहीद हुआ घाटमपुर का बेटा

Wed, 12 Sep 2018 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 12 Sep 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
The Son of Ghatampur died in Guwahati.
इंद्रभान सिंह (फाइल फोटो)
घाटमपुर (कानपुर)। कोतवाली क्षेत्र के यमुना पट्टी (तिरहर) के गड़ाथा गांव का एक जवान असम में उग्रवादियों की गोली का शिकार होकर शहीद हो गया। इसकी जानकारी उसके गांव पहुंची तो शोक की लहर दौड़ गई। वहीं, उसके परिजन शव लेने के लिए दिल्ली रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन


मूलरूप से गड़ाथा गांव निवासी देवराज सिंह परमार चीनी मिल शाहजहांपुर के रिटायर कर्मचारी हैं, उनके पांच बेटे हैं। देवराज कानपुर में रहते हैं। चौथे नंबर का बेटा इंद्रभान सिंह (38) राजपूत रेटीमेंट में जवान थे। वर्तमान में उनकी तैनाती गुवाहाटी (असम) में थी। इंद्रभान 09 अगस्त को ही छुट्टी खत्म होने पर वापस ड्यूटी पर गए थे। सोमवार की रात इंद्रभान सिंह ड्यूटी के दौरान गुवाहाटी में ही उग्रवादियों की गोली का शिकार हो गए। इसकी जानकारी फोन पर उनके घर पहुंची तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन


इंद्रभान की पत्नी प्रियंका सिंह और एकमात्र बेटे समन्य सिंह के साथ ही पिता और परिवार के अन्य सदस्यों का हाल-बेहाल हो गया। इंद्रभान का एक भाई संजय कुमार सिंह पुलिस में दरोगा, दूसरा हरीओम आर्मी में तीसरा चंद्रभान सिंह चीनी मिल में सर्विस करता है। जबकि, चौथे भाई उदयभान सिंह की मूसानगर (कानपुर देहात) में मोबाइल शॉप किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed