फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   The shops closed in protest excise duty

एक्साइज ड्यूटी के विरोध में जिलेभर की दुकानें बंद

Tue, 05 Apr 2016 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराो
अमर उजाला ब्यूूराो Updated Tue, 05 Apr 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
एक्साइज ड्यूटी के विरोध में व्यापारी संगठनों का बंद जिले भर में सफल रहा। नगर में जत्थों के रूप में व्यापारियों ने निकलकर व्यापारी एकता जिंदाबाद का नारे लगाए और दुकानें बंद कराकर एक्साइज ड्यूटी बढ़ाए जाने के खिलाफ आवाज बुलंद की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सराफा कारोबार पर बढ़ी एक्साइज ड्यूटी अगर सरकार वापस नहीं लेती है तो व्यापारी आरपार की लड़ाई लड़ेगा। बंद के दौरान जिला उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष श्याम मोहन दुबे ने कहा अगर किसी भी व्यापारी का कहीं भी शोषण होगा तो व्यापार मंडल आरपार की लड़ाई लड़ेगा।

अकबरपुर में व्यापार मंडल अध्यक्ष महेश अग्रवाल उर्फ झब्बू अग्रवाल व रामजी मिश्रा के नेतृत्व में व्यापारियों ने सुबह दुकानें बंद करवाईं। अकबरपुर के मुख्य बाजार नयागंज में व्यापारियों ने बैठक की और एक्साइज ड्यूटी बढ़ाए जाने का विरोध किया। बैठक को संबोधित करते हुए झब्बू अग्रवाल ने कहा कि व्यापारियों का केंद्र सरकार उत्पीड़न कर रही है। एक्साइज ड्यूटी बढ़ाए जाने से सर्राफा कारोबार प्रभावित हो रहा है। वहीं रसूलाबाद में सराफा कारोबारियों समर्थन में व्यापारियों ने दुकानें बंद रखी। लेकिन, नगर मे बंद का मिला जुला असर रहा।
विज्ञापन


वहीं झींझक, मंगलपुर और संदलपुर में लगातार चल रहे सराफा व्यापारियों के समर्थन में जिला उद्योग व्यापार मंडल  के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में संदलपुर कस्बे के व्यापारियों ने बाजार बंद कर सड़क पर घूम घूम कर सरकार विरोधी नारेबाजी की। इस बीच करीब 15 मिनट तक सिकंदरा-झींझक मार्ग जाम लगा रहा। सर्राफा कारोबार पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ाए जाने के विरोध में लगातार चल रहे सर्राफा व्यापारियों के आंदोलन को जिला उद्योग व्यापार मंडल ने समर्थन करते हुए सोमवार को जिलाध्यक्ष श्याम मोहन दुबे के नेतृत्व में व्यापारियों ने संदलपुर बाजार बंद कराया। जिला उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष ने कहा की केंद्र सरकार व्यापारियों का उत्पीड़न कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान, रविंद्र पॉलीवाल, संदलपुर अध्यक्ष परवेश कटियार विमल गुप्ता, फहीम कुरैशी, संजय गुप्ता, रोहित पाल, हारून, रवि शुक्ला आदि व्यापारी मौजूद रहे। वहीं झींझक का बाजार आनंद वर्मा ने और कंचौसी का बाजार नगर अध्यक्ष कंचौसी दीपक सिंह ने बंद कराया। वहीं सरवनखेड़ा में भी व्यापार में बाजार बंदी का व्यापक असर रहा। वहीं शिवली में भी मिलाजुला असर रहा। व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष रमाकांत अग्निहोत्री, महामंत्री रजनीश वैश्य, शिवम, बालेश गुप्ता, देवेंद्र सिंह आदि ने दुकानें बंद सराफा कारोबार के समर्थन में आवाज बुलंद की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed