{"_id":"5b9d614e867a557eb1675b74","slug":"the-people-of-ghatampur-are-invited-to-come-to-kanchausi","type":"story","status":"publish","title_hn":"घाटमपुर वासियों को कंचौसी आने का दिया न्योता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाटमपुर वासियों को कंचौसी आने का दिया न्योता
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Sep 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
तैयारी बैठक में बोलते भाजपा सांसद देवेंद्र सिंह भोले।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जनसंघ के संस्थापक पं. दीनदयाल उपाध्याय की जन्मशती पर 25 सितंबर को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ घाटमपुर के भाजपा सांसद देवेंद्र सिंह भोले के पैतृक गांव कंचौसी (कानपुर देहात) आएंगे। इसी मुद्दे पर शनिवार को सांसद ने घाटमपुर के जहानाबाद रोड स्थित गेस्ट हाउस में संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ तैयारी बैठक की। इस दौरान सांसद ने लोगों से समारोह में शामिल होने का न्योता दिया।
सांसद ने कहा कि 25 सितंबर को वैसे तो गांव-गांव में पं.दीनदयाल की जन्मशती के कार्यक्रम मनाए जाने की योजना है। उन्होंने कंचौसी गांव में विशेष समारोह का आयोजन कराया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय समेत कई मंत्रियों को आना है। कहा कि वह अपने लोकसभा क्षेत्र से चाहते हैं कि कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में लोग पहुंचें।
सांसद ने घाटमपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों को समारोह का निमंत्रण देते हुए उनके पहुंचने के लिए वाहनों की व्यवस्था पर चर्चा की। इस दौरान भाजपा के जिला महामंत्री कमलेश त्रिवेदी, जिला मंत्री वेदव्रत सचान, डा. दिलीप पटेल, मंडल अध्यक्ष दलजीत सिंह, भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष ओम नारायण तिवारी, सुरेश सोनी, किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह, राजा सिंह, ग्राम प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष चंद्रभान सिंह परिहार, ग्राम प्रधान निमधा शिवबरन सिंह, वैदेही शरण मिश्रा (कुरसेड़ा), निरंजन परिहार (चिल्ली), कृष्णकुमार सचान (गोपालपुर), देवनरायण सिंह चौहान के अलावा घाटमपुर नगर, नौरंगा और पतारा मंडलों के अध्यक्ष भी मौजूद रहे। संचालन पूर्व प्रधान राजेश सिंह चौहान ने किया।