{"_id":"57e1a5104f1c1be555a825f2","slug":"the-patient-returned-to-health-centers-due-to-strike","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड़ताल के चलते स्वास्थ्य केंद्रों से लौटे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हड़ताल के चलते स्वास्थ्य केंद्रों से लौटे मरीज
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Sep 2016 02:37 AM IST
विज्ञापन
-अस्पताल में जांच के लिए मरीजों की लगी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अस्पताल में फार्मासिस्ट व लैब टेक्नीशियन की हड़ताल से मंगलवार को मरीजों को बिना दवा लिए ही लौटना पड़ा। वहीं डाक्टरों ने काली पट्टी बांधकर कुछ मरीजों का उपचार किया।
वेतन विसंगति दूर करने की मांग को लेकर फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन ने हड़ताल की। मंगलवार को अस्पताल में ओपीडी में पंजीकरण कराने के बाद दवा लेने पहुंचे मरीजों को औषधि वितरण केंद्र में फार्मासिस्ट नदारद मिले।
चिकित्सकों ने बुखार पीड़ित मरीजों को जांच के लिए लिखा। लेकिन लैब टेक्निशियन न होने से मरीज कई घंटे तक भटकते रहे। इसके चलते मरीज बिना दवा व जांच कराए वापस लौटने को मजबूर हुए।
विज्ञापन
अस्पताल में उपचार कराने आए बुखार पीड़ित कमलेश, जीत कुमार, विनोद सिंह, अखिलेश आदि ने बताया की सुबह अस्पताल में इलाज कराने आए थे। चिकित्सक ने दवा व जांच लिख दी। लेकिन, जांच के लिए जाने पर कोई कर्मचारी नहीं मिला।
वहीं, वेतन न मिलने के विरोध में अस्पताल अधीक्षक डा. सिद्धार्थ पाठक, डा. अंजू गौतम, डा. सिंपल कुशवाहा, डा. मुनीश कुमार ने काली पट्टी बांधकर काम किया।