{"_id":"5b2171724f1c1bb16e8b7bc8","slug":"the-old-man-was-beaten-with-a-stick","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्ध को लाठी से पीटकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृद्ध को लाठी से पीटकर मार डाला
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jun 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
सुरजन पाल के घर के बाहर गमगीन बैठी महिलाएं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रूरा। बैजूपुरवा गांव में आंधी के दौरान टिनशेड उखड़कर पड़ोसी के दरवाजे पर गिरने से हुए विवाद में पड़ोसी ने वृद्ध को पीटकर मार डाला। मौत होते ही पड़ोसी परिवार समेत फरार हो गया। वहीं, थानाध्यक्ष अमर सिंह ने बताया कि भाई राजेश ने चार लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करवाई।
मंगलवार रात करीब 11 बजे तेज आंधी आई थी। आंधी में बैजूपुरवा गांव के सुरजन पाल (60) के घर में रखा टिनशेड उखड़ कर पड़ोस में कालीचरन के घर के बाहर जा गिरा। आंधी शांत होने पर सुरजन छोटी पुत्री ऊषा के साथ टिनशेड उठाने गया तो पड़ोसी कालीचरन, उसके पुत्र रमेश व नाती राहुल व हेमराज ने हादसा होने की बात कहकर विवाद करना शुरू कर दिया।
सुरजन के भाई राजेश पाल के मुताबिक, विवाद के दौरान कालीचरन ने लाठी से उसके भाई के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। शोरगुल सुनकर पत्नी राजरानी व पुत्र संजय मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक सुरजन की मौत हो गई। इस बीच आरोपी अपना घर छोड़कर मौके से भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।