फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   The new notes have not come, from the old job to run

नहीं आए नए नोट, पुराने से काम चलाया

Fri, 11 Nov 2016 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 11 Nov 2016 02:07 AM IST
विज्ञापन
The new notes have not come, from the old job to run
यूनियन बैंक अकबरपुर में लगी कतार। - फोटो : अमर उजाला
500 और 1000 रुपये नोट बंद होने के एक दिन बाद गुरुवार को जिले की सभी बैंक की शाखाओं में सुबह होते ग्राहकों की कतार लग गई। भीड़ ज्यादा होने से ग्राहकों को नोट बदलवाने में घंटों मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन



हालांकि, किसी भी बैंक शाखा में 500 व 2000 के नए नोटों की खेप नहीं पहुंचने से सौ, पचास सहित अन्य नोट देकर काम चलाया गया। इधर हंगामा को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया।
विज्ञापन




गुरुवार को आरबीआई से 500 व 2000 के नए नोट बैंक शाखाओं में न पहुंचने के चलते लोगों को 100, 50, 20 व 10 रुपये के नोट थमाए गए। बैंक कर्मियों और ग्राहकों में नोकझोंक भी हुई। देर शाम तक बैंकों के शटर खुले रहे और काम चलता रहा। लीड बैंक मैनेजर जीपी भारतीय ने बताया कि आरबीआई से अभी नए नोट नहीं मिल सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



वाहनों की कमी व सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए कुछ बैंकों में शुक्रवार को 500 व 1000 के नए नोट भेजे जाएंगे। अन्य शाखाओं में शनिवार को नए नोट भेजे जाएंगे।


वहीं रूरा स्थित बैंक आफ बड़ौदा में सीता मिश्रा ने बताया कि बंद हुए नोटों को बदलकर 100 रुपये के नोट दिए गए हैं, इससे राहत मिली है। समाज सेवी प्रतिमा त्रिपाठी ने बताया कि गृहस्थी व जरूरत का सामान लेने में दिक्कत हो गई थी।

150 ब्रांचों से नोटों की अदला-बदली शुरू - लीड बैंक मैनेजर जीपी भारतीय ने बताया कि जिले की सभी 150 बैंक शाखाओं में 500 व 1000 के पुराने नोट बदले जा रहे हैं। खाता होना जरूरी नहीं है। 4000 रुपये किसी भी बैंक शाखा से बदलकर ले सकते हैं। जिस बैंक के एटीएम में नोट बदल दिए गए हैं। वहां से अधिकतम दो हजार रुपये निकाले जाएंगे।


बैक खुलने से पहले ही जुट गई लोगों की भीड़- कानपुर देहात। जिले के लोगों में अफरा तफरी व संशय का माहौल बना हुआ है। बैक खुलने के पहले लोगों की लंबी लाइनें लग गई।


अकबरपुर स्थित भारतीय स्टेट बैंक, आईसीआईसीआई बैक, बैंक आफ बड़ौदा, सेंट्रल बैंक, यूनियन बैंक में सुबह से लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। लाइनों में धक्का-मुक्की होने से कई बार झड़प भी हुई। लोगों में जमा पर्ची लेने के लिए छीनाझपटी मची रही।  

आम आदमी की राय- फैसला दूरगामी फायदे वाला होगा- संदलपुर व्यापार मंडल अध्यक्ष परवेश कटियार का कहना है कि 500 व 1000 रुपये के नोट बदलने से लोगों को राहत मिलेगी। सरकार के यह फैसला दूरगामी फायदे वाला होगा।
-
व्यापार में हुई गिरावट में सुधार- नबीपुर व्यापार मंडल अध्यक्ष कल्लू सक्सेना ने कहा कि यह सरकार का ऐतिहासिक फैसला है। रुपये बदलने से व्यापार में हुई गिरावट में सुधार होगा।   
-
करेंसी न आने से निकासी नहीं हो सकी- - रूरा के व्यापारी संतोष गुप्ता ने कहा कि पंजाब नेशनल बैंक में भीड़ के चलते रुपये जमा करने में बहुत दिक्कत का सामना करना पड़ा। बैक में करेंसी देर से आने के कारण निकासी नहीं हो सकी।


कर्मचारी बातचीत में मशगूल रहे -  पुर गांव निवासी राजबहादुर शर्मा ने बताया कि लोगों की भीड़ के बावजूद कर्मचारी बातचीत में मशगूल रहे। बैंक में करेंसी 2 बजे तक न आने से परेशानी का सामना करना पड़ा।

नोट न देने से समय की बर्बादी - झींझक क्षेत्र स्थित खिटारी गांव के रमेश राजपूत ने बताया कि खेतों की बुवाई के लिए बैंक आफ बडौदा से रुपये निकालने आए थे। लेकिन बैंक से शाम तक नोट न देने से समय की बर्बादी होती रही।



सुबह से ही भूखे प्यासे लाइन में लगे रहे - मुडेरा गांव के दिनेश सविता ने बताया कि वह झींझक की बड़ौदा बैंक में सुबह से भूखे-प्यासे रुपये जमा करने आए थे। बैंक में रुपये जमा न होने से निकासी नहीं हो सकी।


बैंकों में दोपहर तक गिरे रहे शटर- शिवली। 500 रुपये व 1000 रुपये के नोट बंद होने के बाद खुली बैंकों में सुबह से ही लोग पहुंच गए। शिवली, मैथा, बारनपुर कहिंजरी, बैरी, बाघपुर, काशीपुर, मैथा स्टेशन, रैपालपुर, रंजीतपुर में बैकों में लोग जुटे।


शिवली की पंजाब नेशनल बैंक में करीब चार लाख रुपये बांटे गए। शाखा प्रबंधक एससी शुक्ल ने बताया कि देर शाम तक काम किया जा रहा है। इलाहाबाद बैंक में रुपये जमा करने का काम किया गया।

 
बैक डोर से बदले गए नोट-रूरा। बैंक आफ बड़ौदा में भीड़ से बचने के लिए लोगों को परिसर में प्रवेश कराकर गेट बंद करके काम हुआ। सबसे खराब हाल पंजाब नेशनल बैंक का रहा। यहां सुस्त रफ्तार के चलते ग्राहकों की खासी भीड़ रही। बैंक परिसर में कुछ लोग बैक डोर से पैसा जमा कराते नजर आए।


फैक्ट्री से लिया अवकाश- रनियां। रनियां कस्बे के बाजार किशरवल रोड, चिटिकपुर, पडाव स्थित दुकानों में गुरुवार को सन्नाटा छाया रहा। दुकानदार फुटकर रुपये न होने से मायूस बैठे रहे। फैक्ट्री कर्मियों ने बैंक में पैसा जमा व निकासी करने के लिए फैक्ट्रियों से अवकाश लिया।


बिजली बिल में जमा करें 500 व 1000 के नोटृ रनियां। 500 व 1000 हजार रुपये के नोट बिजली का बिल जमा करने में लिए जाएंगे। यह जानकारी अधिशाषी अभियंता विद्युत एससी शर्मा ने देते हुए बताया कि केंद्रीय ऊर्जा मंत्री के आदेशानुसार रनियां बिजली घर में शुक्रवार को 500 व 1000 के पुराने नोट बिजली के बिल में जमा किए जाएंगे। लोगों को पुराने लेकर भटकना नहीं पड़ेगा।



नोट न मिलने पर बीओबी में काटा हंगामा- झींझक। 500 व 1000 के नोट बदलने के लिए बैंक खुलते लोगों की भीड़ लग गई। शाम तीन बजे के बाद बैंकों में चार हजार रुपये देना शुरू किया। इसके चलते बैंक आफ बड़ौदा में लोगों ने हंगामा किया।


पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया। चौकी प्रभारी झींझक वीके सिंह ने बताया की बैंक में भीड़ अधिक होने पर कुछ लोग हो हल्ला कर रहे थे। उन्हें समझा कर स्थिति सामान्य कर दी गई।




दिनभर लगी रही कतारें-रसूलाबाद। 500 व 1000 के नोटो को जमा करने तथा बदलने वालों की बैंकों में लाइनें लगी रही। लोगों ने बताया कि किसी प्रकार रुपये जोड़ कर रखे थे। अब बदलते घूम रहे है। बैंक के चक्कर लगा रहे है। गुरुवार को बैंकों के खुलते एसबीआई, बैंक आफ  बड़ौदा, सेंट्रल बैंक, ग्रामीण बैंक में पांच सौ व हजार रुपयों के नोट जमा करने की लंबी कतार लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed