फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   The kin of the young woman had murdered the beloved couple

युवती के परिजनों ने की थी प्रेमी जोड़े की हत्या

Mon, 25 Dec 2017 01:02 AM IST
Updated Mon, 25 Dec 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
The kin of the young woman had murdered the beloved couple
हथियार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 अमराहट थाना क्षेत्र अरसुन-बांगर गांव में प्रेम प्रसंग के चलते हुए दोहरे हत्याकांड में पुलिस चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। वारदात का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि युवती के परिजनों ने योजनाबद्ध तरीके से प्रेमी जोड़े की धारदार हथियार से हत्याकर शवों को अलग-अलग स्थानों पर फेंका था। पकड़े गए चारों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार (दराती हथिया) भी बरामद कर लिया है। बता दें कि शुरुआत से ही पुलिस इस घटना को ऑनर किलिंग से जोड़कर देख रही थी। सीओ आलोक जायसवाल ने बताया कि दोहरे हत्याकांड में चार लोगों को जेल भेजा गया, बाकी की तलाश की जा रही है। अन्य आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

 बीती 14 दिसंबर को अमराहट थाना क्षेत्र के अरसुन-बांगर गांव से करीब दो किलोमीटर दूर यमुना नदी के किनारे एक युवती का शव मिला था। शव की शिनाख्त युवती की मौसी सर्वेश कुमारी ने सिरसाकलार-जालौन के निपनियां गांव निवासी राजेश यादव की पुत्री गुड्डन (18) के रुप में की थी। युवती अपनी मौसी के साथ बीते चार सालों से रह रही थी। युवती की धारदार हथियारों से हत्या की गई थी। इस घटना से एक दिन पूर्व 12 दिसंबर को अरसुन-बांगर निवासी दीपू यादव (22) का शव सिकंदरा के पास एक बाग में मिला था। पुलिस दोनों मामलों को एक ही घटनाक्रम से जोड़कर देख रही थी, और ऑनर कीलिंग की आशंका जताकर हत्यारों की खोजबीन जुटी रही।   मामले में दीपू यादव के पिता रामबाबू ने गांव के ही शिवकुमार, राजासिंह, रामदास व सत्येंद्र के खिलाफ हत्या कर शव फेंकने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके लिए पुलिस अधीक्षक रतनकांत पांडेय टीमें गठित की थी। इधर, रविवार को सिकंदरा थाना इंचार्ज सुरेंद्र प्रसाद सिंह और अमराहट के आरपी प्रजापति ने दोहरे हत्याकांड का खुलासा करते हुए चार आरोपियों अरसुन-बांगर निवासी युवती के मौसा शिवकुमार उर्फ चिंटू, मौसी सर्वेशकुमारी, गुड्डन के पिता राजेश निवासी जालौन, गुड्डन के नाबालिग भाई को पुलिस ने जेल भेजा है। पुलिस के मुताबिक प्रेमी जोड़े की हत्या युवती के परिजनों ने ही की थी।  
विज्ञापन


वही, पुलिस हिरासत में युवती के पिता राजेश ने बताया कि गुड्डन दीपू का साथ नहीं छेाड़ रही थी, इसलिए उसके मौत के घाट उतार दिया। बताया कि 7/8 की रात गुड्ड की हत्याकर शव यमुना में फेंका था, जबकि 12 दिसंबर की रात दीपू की हत्या की गई थी। युवक का शव बाग में लगे बीएसएनएल टॉवर के पीछे बरामद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed