{"_id":"585aea9f4f1c1bf248e3a5cd","slug":"the-kids-cultural-program","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने मोहा मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने मोहा मन
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात
Updated Thu, 22 Dec 2016 02:18 AM IST
विज्ञापन
विकास भवन में एकांकी नाटक प्रस्तुत करते बच्चे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास भवन ऑडिटोरियम हॉल में बुधवार को युवा कल्याण विभाग की ओर से जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग मेंविभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने अलग-अलग विधाओं में कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को मंडल स्तर पर भेजा जाएगा।
जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ सीडीओ कृष्ण कुमार गुप्त ने दीप प्रज्जवलित कर किया। उन्होंने कहा कि लोक विधाओं को प्रोत्साहित करने का उद्देश्य से ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। साथ ही राष्ट्रीय एकता व अखंडता को मजबूत कर छिपी प्रतिभाओं को निखारना है। कार्यक्रम का आगाज सरस्वती मइया तेरा रूप निराला है..., वंदना से हुआ।
इस मौके पर नेहरू युवा केंद्र, केंद्रीय विद्यालय, जीजीआईसी पुखरायां, जवाहर नवोदय, शारदा शिक्षा निकेतन झींझक व सेठ त्रिलोकी नाथ इंटर कॉलेज के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।