{"_id":"5883c9fd4f1c1b9a25f001ef","slug":"the-heart-from-the-cold-sunny","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुनगुनी धूप ने दी ठंड से थोड़ी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुनगुनी धूप ने दी ठंड से थोड़ी राहत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jan 2017 02:23 AM IST
विज्ञापन
पुलिस आफिस माती में धूप सेंकते फरियादी व पुलिस कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में मौसम का उतार-चढ़ाव जारी है। शनिवार सुबह से खिली धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिलती रही। वहीं अवकाश के बाद खुले स्कूलों में गए बच्चे धूप का आनंद लेते रहे। मौसम वैज्ञानिकों ने रविवार को भी खिली धूप निकलने की संभावना जताई है।
बीते कई दिनों से शीतलहर का प्रकोप जिलेवासियों के परेशानी का सवब बना हुआ था। कोहरे की घनी धुंध, शीतलहर व गलन भरी ठंड से इंसानों सहित बेजुवान जानवर तक बेहाल हो रहे थे।
शनिवार सुबह से खिली धूप निकली। इससे लोग खुले में गुनगुनी धूप का आनंद लेते रहे। वहीं अवकाश के बाद शनिवार को खुले स्कूलों में पहुंचे बच्चे धूप सेंकते रहे। हालांकि दोपहर को छिटपुट बदली रही। शाम ढलते ही ठंड में इजाफा होना शुरू हो गया। इससे लोग अपने घरों में दुबक गए। शाम को लोग ठंड भगाने के लिए अलाव तापते रहे।
विज्ञापन
मौसम के अचानक उतार चढ़ाव से लोगों में जुकाम बुखार की समस्या बढ़ती जा रही है। वहीं, चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय कानपुर के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डा. अनिरुद्ध दुबे ने बताया कि शनिवार को अधिकतम आर्द्रता 19.07 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 08.01 डिग्री सेल्सियस रेकार्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 76 फीसदी व न्यूनतम आर्द्रता 52 फीसदी रही।