{"_id":"58ea8d424f1c1bbe595b3ee5","slug":"the-head-of-the-young-man-injured-in-a-hanging-youth","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती का सिर जख्मी कर फांसी पर झूला युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती का सिर जख्मी कर फांसी पर झूला युवक
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Apr 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
माौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजनेर थाना क्षेत्र के जिठरोली गांव में अपने ननिहाल में रह रहे एक युवक ने अपनी ममेरी बहन को रविवार की देरशाम सिलबट्टे से कुचलकर मारने का प्रयास किया। इसके बाद युवक ने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। वहीं, युवती की शादी तय हो चुकी है। ग्रामीणों में दोनों में प्रेम प्रसंग की चर्चा है। पुलिस ने युवक के शव को फांसी से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायल युवती को परिजन कानपुर लेकर आए हैं।
क्षेत्र के जिठरौली गांव निवासी चंद्रभान सिंह की पुत्री पूजा (22) रविवार की शाम को घर में अकेली थी। इसी बीच पड़ोस में ही नानी सरस्वती के यहां रहने वाला पुष्पेंद्र (23) पुत्र छत्रपाल सिंह निवासी प्रतापपुुरा, जालौन घर में घुस आया। किसी बात पर पुष्पेंद्र से विवाद हुआ। इसके बाद उसने पूजा के सिर पर सिलबट्टे से कई वार किए। मरणासन्न कर वह अपनी नानी के घर में जाकर अंदर फांसी लगा ली। इधर, युवती की चीख सुनकर परिजन कानपुर लेकर गए। वहीं, नाती का शव फांसी के फंदे पर देखकर सरस्वती की चीख निकल पड़ी। घटना के बाद गांव वालों की भीड़ जुटी गई।
गांव वालों के मुताबिक पूजा की शादी संचेडी थाना क्षेत्र के धरमगंदपुर गांव में तय हो चुकी है। ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हे। ग्रामीण इसे प्रेमप्रसंग से जोड़कर देख रहे हैं। नानी के कोई औलाद नहीं होने के कारण नाती को यहां रख लिया था। 10 सालों से यहां रह रहा है। एसओ गजनेर नागेंद्र पाठक ने नानी की तहरीर लेकर शव को नीचे उतरवाया। पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।