{"_id":"5d66d9c48ebc3e93b0394ffc","slug":"the-girl-was-strangled-for-dowry-ghatampur-news-knp510212919","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए युवती की हत्या, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज के लिए युवती की हत्या, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटमपुर(कानपुर)। कोतवाली की पुलिस चौकी रेउना के इस्माइलपुर गांव में बीते मंगलवार की देररात एक युवती की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव फांसी पर लटका मिला। मृतका के भाई ने युवती के पति, सास और ससुर के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना के बाद आरोपी पति घर से फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
थाना गजनेर (कानपुर देहात) के आलापुर गांव निवासी केशव संखवार ने बताया कि उसने अपनी बहन सरोजनी (26) का विवाह करीब 6 वर्ष पूर्व घाटमपुर थानाक्षेत्र के गांव इस्माइलपुर (रेउना) निवासी कोमल संखवार के साथ की थी। सरोजनी के दो बच्चे आयुष (4) और पियूष (2) हैं। बताया कि शादी में उसके पिता ने सामर्थ्य भर उपहार भी दिया था। लेकिन, सरोजनी की ससुराल वाले इससे संतुष्ट नहीं थे। आएदिन उसके साथ मारपीट की जाती थी। जिसकी सूचना गजनेर थाने में दी गई थी।
केशव ने बताया कि रक्षाबंधन के त्योहार पर उसकी बहन घर (आलापुर) आई थी। तब उसने बताया था कि ससुराल वाले दहेज में एक लाख रुपये मांग रहे हैं। मांग पूरी न होने पर उसको जान से मार डालने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन
बताया कि बुधवार की सुबह इस्माइलपुर गांव से एक फोन आया कि उसकी बहन (सरोजनी) की मौत हो गई है। इस सूचना पर केशव गांव के कुछ लोगों के साथ इस्माइलपुर पहुंचा। जहां उसे बहन की लाश देखने को मिली। केशव का आरोप है कि सरोजनी के पति, ससुर और सास ने मिलकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी है।
कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक बृजेश कुमार करवरिया ने बताया कि सूचना पर पुलिस गांव पहुंची। बताया कि मौके पर फोरेंसिक टीम भी बुलवाई गई। जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। जबकि, मृतका के भाई की तहरीर पर कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। बताया कि घटना के बाद से सरोजनी का पति फरार है। इधर, गांववालों ने बताया कि कोमल अपने मां-बाप से अलग रहता था।