फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   The final farewell to freedom fighter Ramsevak Schaan

स्वतंत्रता सेनानी रामसेवक सचान को दी गई अंतिम विदाई

Sat, 12 Nov 2016 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 12 Nov 2016 02:10 AM IST
विज्ञापन
The final farewell to freedom fighter Ramsevak Schaan
गार्ड ऑफ ऑनर पेश करते पुलिस के जवान - फोटो : अमर उजाला
ग्रामपंचायत फत्तेपुर के मजरा बिबियापुर में शुक्रवार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रामसेवक सचान (102) को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।
विज्ञापन



दिवंगत सेनानी के छोटे पुत्र अनिल कुमार ने बताया कि पिता तीन दिनों से बीमार थे। गुरुवार की शाम उनका निधन हो गया। उनके पिता आजादी की लड़ाई के दौरान 1942 में गिरफ्तार हुए थे। अंग्रेजी हुकूमत ने उनको तीन महीने कैद रखा था। वह अपने जीवनकाल में गांव और क्षेत्र की समस्याओं को लेकर भी आंदोलन करते रहे।

उन्होंने हाल ही में बिजली की समस्या को लेकर स्थानीय सबस्टेशन पर आमरण अनशन किया था। क्षेत्र के लोगों को भी प्रेरणा मिलती थी। नायब तहसीलदार संजय कुमार सिंह ने परिजनों को सरकारी सहायता दी।
विज्ञापन



सेनानी के सम्मान में पुलिस गारद ने गार्ड ऑफ ऑनर पेश किया। बड़े बेटे संतोष कुमार ने चिता को मुखाग्नि दी। पत्नी रामदेवी, बेटियां मनोरमा व शशिबाला, मझले पुत्र सरोजकुमार, भतीजे अविनाश समेत परिजन बेहाल रहे, वहीं गांव में मातम छाया रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed