फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   The drug company's representative was shot and robbed

दवा कंपनी के प्रतिनिधि को गोली मारकर लूटा

Thu, 17 May 2018 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 17 May 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
The drug company's representative was shot and robbed
गोली लगने से घायल एमआर रंजीत पाल। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
घाटमपुर कसबे के जहानाबाद रोड पर लाल रंग की स्कूटी पर सवार तीन बदमाशों ने एक दवा कंपनी के प्रतिनिधि को गोली मारकर लूट लिया। बदमाश उसका बैग और 10 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। जबकि, एमआर की बाइक नहीं ले जा पाए। कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


थाना सजेती के गांव बंगला (असधना) निवासी रंजीत पाल (24) एपेक्स कंपनी का एमआर है। बुधवार की दोपहर तकरीबन 1 बजे के आसपास वह अपनी बाइक से जहानाबाद (फतेहपुर) जा रहा था। बताया कि जैसे ही जहानाबाद रोड पर स्थित दूध डेरी के सामने पहुंचा। तभी, सामने से लाल रंग की स्कूटी पर सवार होकर आए तीन युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया। एक युवक ने तमंचा निकालकर उसकी कनपटी में लगाया जबकि, दूसरा बाइक की चाबी खींचने लगा। इस पर रंजीत बदमाशों से भिड़ गया। यह देख बदमाश ने तमंचे से उसकी जांघ पर गोली मार दी।
विज्ञापन


गोली चलने की आवाज सुनकर लोग उधर दौड़े। वहीं, रोड पर भी वाहनों का आवागमन जारी था, यह देख बदमाशों ने रंजीत का बैग, 10 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। इधर, घायल एमआर ने यूपी 100 पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने उसको सीएचसी पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे कानपुर रेफर किया गया है। रंजीत ने बताया कि बदमाशों का इरादा उसकी  बाइक लूटने का था। इधर, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि स्कूटी सवार एमआर को लूटने के बाद परास चौराहे से बरीपाल रोड की ओर भागे। कोतवाल दिलीप बिंद ने बताया कि बदमाशों के खिलाफ गोली मारकर लूट का मुकदमा दर्ज किया गया है। बताए गए हुलिये के आधार पर पुलिस बदमाशों की तलाश करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



लाल रंग की जिस स्कूटी से दवा कंपनी के प्रतिनिधि रंजीत पाल के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया गया। वह बीती 7 मई को बिरहर पुलिस चौकी क्षेत्र में लूटी गई स्कूटी तो नहीं, यह लोगों के बीच चर्चा का विषय है।
बता दें कि, बीती 7 मई को बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने बर्रा-2 कानपुर निवासी नि:शक्त उमेश बाजपेई की स्कूटी लूट ली थी। उसके कुछ देर बाद ही उसी स्कूटी से घाटमपुर-जहानाबाद रोड पर स्थित पेट्रोल पंप पर जाकर सेल्समैन को लूटा था। पुलिस ने जब पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज से स्कूटी की जांच पड़ताल शुरू की तो मामले का राज उजागर हुआ।

इधर, स्कूटी लूट की घटना को छिपाने के आरोप में एसएसपी ने बिरहर पुलिस चौकी इंचार्ज ओमपाल पुंडीर को निलंबित कर दिया है। वहीं, पुलिस अभी स्कूटी और पेट्रोल पंप के कर्मचारी संग हुई (दोनों) लूट की घटनाएं अभी तक खोल पाने में नाकाम है। जबकि, बदमाश लूटी गई स्कूटी से ही ताबड़तोड़ अन्य घटनाएं कर रहे हैं। लूट की घटनाओं में प्रयुक्त स्कूटी का रंग भी वही बताया जा रहा है जो उमेश बाजपेई की गाड़ी का था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed