{"_id":"5740c53c4f1c1b0979ac6fb5","slug":"the-driver-turned-out-to-loot","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर लूट कराने वाला चालक निकला मास्टरमाइंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर लूट कराने वाला चालक निकला मास्टरमाइंड
अमर उजाला ब्यूराो
Updated Sun, 22 May 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईंट खालीकर घर वापस जा रहे ट्रैक्टर को लुटेरों ने जगन्नाथपुर के समीप लूट लिया। लुटेरों ने ट्रैक्टर चालक व साथी को बांधकर सड़क किनारे डाल दिया। सूचना पर सक्रिय हुई औरैया पुलिस ने लूटे गए ट्रैक्टर को एक आरोपी सहित धर दबोचा। जबकि उसके तीन अन्य साथी मौके से भाग निकले। पूछताछ में ट्रैक्टर चालक लूट का मास्टरमाइंड निकला।
शुक्रवार देर रात रसूलाबाद क्षेत्र के जोत गांव निवासी चालक अंकित पुत्र महेशचंद्र अपने साथी गोपाल पुत्र रतनलाल निवासी रसूलाबाद के साथ सिकंदरा से ईंट लेकर आया था। ईंट उतारने के बाद वह ट्रैक्टर लेकर वापस गांव जा रहा था।
तभी जगन्नाथपुर गांव के समीप बाइक सवार लुटेरों ने दोनों के हाथ-पैर बांधकर ट्रैक्टर लूट लिया। शोर सुनकर ग्रामीणों ने दोनों को बंधनमुक्त कराया। घटना की सूचना चालक ने ट्रैक्टर मालिक मो. आलम व नूरआलम निवासी चीतीपुर रसूलाबाद को दी। ट्रैक्टर चालक व मालिक की सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने चौराहों पर चेकिंग शुरू की। देर रात औरैया पुलिस ने ट्रैक्टर ले जा रहे अफाक अहमद पुत्र उमेद अली को धर दबोचा। जबकि उसके तीन अन्य साथी मौके से भाग निकले।
विज्ञापन
मंगलपुर थानाध्यक्ष जेपी यादव ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी अफाक ने औरैया पुलिस को बताया कि ट्रैक्टर चालक अंकित ने लूट की साजिश रची थी। साथ ही लुटेरों से 50 हजार रुपये मांगे थे। थानाध्यक्ष ने बताया कि अग्रिम कार्रवाई के लिए औरैया पुलिस से संपर्क किया जा रहा है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।