फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   The driver of the truck was further looting bike

ट्रक के आगे बाइक लगा चालक से लूटपाट

Fri, 07 Oct 2016 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 07 Oct 2016 02:01 AM IST
विज्ञापन
The driver of the truck was further looting bike
पीड़ित ट्रक चालक - फोटो : अमर उजाला
 शिवराजपुर थाने के पास दो बदमाशों ने एक ट्रक के आगे अपनी बाइक को सटाकर चालक से लूटपाट की और फरार हो गए। पुलिस ने सूचना के बाद जब घेराबंदी की तो बदमाश बाइक को सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गए। ट्रक चालक ने अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध तहरीर दी है।
विज्ञापन



कानपुर नगर के रावतपुर गांव निवासी चालक अफसर अली गुरुवार सुबह छह बजे कानपुर से एक कंपनी का बिस्कुट ट्रक पर लोडकर मुरादाबाद जाने को निकला था। अफसर अली ने पुलिस को तहरीर में बताया कि आठ बजे जैसे ही वह शिवराजपुर में पहुंचा, तभी पुलिस थाने के आगे बर्राजपुर रेलवे स्टेशन पर अचानक पल्सर सवार दो बदमाशों ने ट्रक के आगे अपनी बाइक अड़ा दी।
विज्ञापन


जब तक कुछ समझ पाते दोनों बदमाश ट्रक में घुस आए और मारपीट कर गाड़ी में रखे 10 हजार रुपये लूट ले गए। बदमाशों के ट्रक से नीचे उतरते ही तुरंत 100 नंबर पर ममाले की सूचना दे दी गई। थाना करीब होने के कारण पल भर में जेब्रा के सिपाही मौके पर आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस को देखकर पल्सर सवार बदमाश बैरी-शिवराजपुर मार्ग की ओर भागने लगे। पुलिस सिपाहियों ने पीछा किया तो दोनों बदमाश सड़क पर बाइक छोड़कर खेतों के रास्ते गायब हो गए। बाइक पर नंबर भी दर्ज नहीं है। उधर एसओ बृजेश यादव ने बताया कि मीटिंग में हूं, थाना पहुंचने पर  पीड़ित ट्रक चालक की तहरीर और मिली बाइक की पड़ताल कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed