फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   The death of the young man tempo

टेंपो की टक्कर से बाइक पर सवार युवक की मौत

Sat, 21 Apr 2018 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 21 Apr 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
The death of the young man tempo
अतुल फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
पुलिस चौकी साढ़ के कुड़नी कसबा के निकट तेज रफ्तार टेंपो ने सामने से आ रही बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक टेंपो छोड़कर मौके से भाग गया।
विज्ञापन

बरईगढ़ गांव निवासी अतुल कुरील (22) अपने भाई केतन (8) और बहनोई श्रवण कुरील (28) निवासी ग्राम कुंदौली के साथ बाइक से कुड़नी जा रहा था। श्रवण कुरील हेलमेट पहनकर बाइक चला रहा था। वह जैसे ही असवानगर मोड़ के पास पहुंचे। तभी सामने से तेज रफ्तार में आ रहे विक्रम टेंपो ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार उछलकर एक ओर जा गिरे।
विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल तीनों युवकों को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया गया। जहां से डाक्टरों ने उनको कानपुर रेफर कर दिया। हैलट पहुंचते-पहुंचते अतुल की मौत हो गई। जबकि, केतन और श्रवण का इलाज जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साढ़ चौकी इंचार्ज कृष्णलाल पटेल ने बताया कि टेंपो को बरामद करके चौकी पर खड़ा कराया गया है। जबकि, उसके चालक की तलाश की जा रही है। बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम कराने के लिए वह पंचायतनामा भरने कानपुर जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed