{"_id":"5a11db864f1c1b156b8b6fb4","slug":"the-death-of-the-son-who-was-hit-by-the-currant-the-father-screams","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट की चपेट में आए बेटे की मौत, पिता झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट की चपेट में आए बेटे की मौत, पिता झुलसा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Nov 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
घटना की खबर पाकर रोड पर जमा ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
पुलिस चौकी साढ़ के गोपालपुर गांव में बिजली की एचटी लाइन का जर्जर तार टूटकर पिता-पुत्र के ऊपर गिर गया। करंट की चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। बेटे की हैलट अस्पताल कानपुर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। जबकि, पिता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले सुबह भी इसी गांव में बिजली का तार टूटकर गिरने से एक भैंस की मौत हुई। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने हंगामा किया और साढ़ बिजली उपकेंद्र पर ताला जड़ दिया। उनकी मांग है कि जबतक एचटी लाइन को गांव के बाहर नहीं किया जाएगा वह बिजली आपूर्ति नहीं होने देंगे।
रविवार की शाम प्रदीप पांडेय (55) अपने बेटे सुशील पांडेय (32) के साथ लोडर से दुकान का सामान उतार रहे थे। तभी, उनके मकान के बाहर निकली बिरहर फीडर की एचटी लाइन का तार टूटकर गिर गया। सुशील उसकी चपेट में आकर तड़पने लगा। यह देखकर पिता प्रदीप पांडेय उसे बचाने दौड़े, जिससे वह भी चपेट में आ गए। पिता-पुत्र को गंभीर हालत में साढ़ के एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से डाक्टर ने सुशील पांडेय को हैलट कानपुर ले जाने को कहा। लेकिन, सुशील की हैलट पहुंचने से पहले रास्ते में मौत हो गई। सुशील की मौत से उसकी मां चंद्रावती, पत्नी सपना और तीन वर्षीय बेटे का हाल-बेहाल था।
इधर, घटना की जानकारी गांववालों को हुई तो उन्होंने साढ़-गोपालपुर रोड पर एकत्र होकर हंगामा करना शुरू कर दिया। भीड़ ने साढ़ बिजली उपकेंद्र पर धावा बोलकर मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया। गांववालों की मांग है कि बस्ती के भीतर से निकली एचटी लाइन को खेतों के रास्ते से निकाला जाए।
विज्ञापन
हंगामे की खबर पर साढ़ चौकी के अलावा भीतरगांव, बिरहर पुलिस चौकियों और कोतवाली के पुलिस बल के साथ ही नर्वल और बिधनू का भी पुलिस बल बुलवाया गया। तबतक गांव के लोग मान गए और रोड से जाम हटा दिया। साढ़ चौकी इंचार्ज अजीत पांडेय ने बताया कि रोड जाम नहीं हुआ था घटना की जानकारी होने पर गांव के लोग मृतक के दरवाजे के बाहर जमा हुए थे। बताया कि एतिहायत के तौर पर अतिरिक्त पुलिस बल बुलवाया गया था जिसे वापस लौटा दिया गया।
-