फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   The body of thrown by the killer

हत्याकर फेंका गया युवक का शव

Thu, 13 Sep 2018 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 13 Sep 2018 01:19 AM IST
विज्ञापन
The body of thrown by the killer
युवक का शव मिलने की सूचना पर घटनास्थल पर जमा भीड़। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
पुलिस चौकी क्षेत्र के ककरहिया गांव के निकट बुधवार की सुबह करीब 35 वर्षीय युवक का शव क्षत-विक्षत हालत में पड़ा मिला। उसके शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था। हत्यारे उसका एक हाथ भी काट ले गए थे जबकि, किसी हथियार से चेहरे को भी बुरी तरह से कुचल दिया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह किसी ने पुलिस को ककरहिया गांव के बाहर सूनसान इलाके में एक युवक का हत्याकर फेंका गया शव पड़े होने की सूचना दी। पतारा चौकी इंचार्ज सुशील कुमार सिंह अधिकारियों को सूचना देने के साथ ही मौके पर पहुंचे। इधर, कुछ देर बाद ही कोतवाल दिलीप कुमार बिंद भी वहां पहुंच गए। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया।
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज ने बताया कि करीब 35 वर्षीय अज्ञात युवक का शव निर्वस्त्र पड़ा था। जबकि, उसका दाहिना हाथ ऊपर से कटा हुआ था। मौके पर आसपास खून भी फैला हुआ था जो सूखकर काला पड़ गया था। वहीं हत्यारों ने पहचान मिटाने के लिए चेहरे को भी किसी हथियार के विकृत कर दिया था। पुलिस का मानना है कि युवक के हाथ में उसका नाम लिखा होगा, जिसके चलते हत्यारों ने हाथ ही काट दिया जबकि, चेहरे को भी क्षत-विक्षत कर दिया। ककरहिया गांव के पास युवक का शव मिलने की जानकारी होने पर काफी लोग घटनास्थल पर पहुंचे लेकिन, शव की पहचान नहीं कर पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रारंभिक पड़ताल में पुलिस ने अवैध संबंधों में युवक की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। कोतवाल दिलीप कुमार बिंद ने बताया कि शव की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। बताया कि जिस जगह शव बरामद हुआ, उससे कुछ दूरी पर बंबा भी बहता है, संभवत हत्यारों ने युवक का हाथ काटने के बाद बंबे में बहा दिया होगा। बताया कि बंबे का बहाव तेज होने के चलते फिलहाल कटा हुआ हाथ बरामद नहीं हो सका है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed