फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   The body of the young woman in the field of cutting Khandi Utraya

खांदी कटने से खेत में उतराया युवती का शव

Sun, 18 Sep 2016 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 18 Sep 2016 02:03 AM IST
विज्ञापन
The body of the young woman in the field of cutting Khandi Utraya
गदनापुर गांव के समीप घाटमपुर रजबहे की खांदी कटने से बहता पानी। - फोटो : अमर उजाला
क्षेत्र के करबक गांव के गदनापुर मजरा में गत शुक्रवार को घाटमपुर रजबहा की खांदी कटने से 200 बीघा फसलें जलमग्न हो गई। शनिवार को खांदी के तेज बहाव में एक युवती का निर्वस्त्र शव धान के खेत में उतराता मिला।
विज्ञापन




पुलिस ने आसपास के लोगों से शिनाख्त कराने के प्रयास किए, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। करबक गांव के मजरा में घाटमपुर रजबहा की खांदी कटने से दो सौ बीघा धान की फसल पानी में डूबकर बर्बाद हो गई।
विज्ञापन



शनिवार की सुबह यहां के किसान खांदी बांधने का प्रयास कर रहे थी। तभी एक खेत में लगभग 28 वर्षीय एक युवती का शव पानी पर उतराते देखकर हड़कंप मच गया। शव पर कोई वस्त्र न होने से ग्रामीणों में रेप के बाद हत्या की चर्चाएं होने लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस के प्रयास के बावजूद महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी। चौकी इंचार्ज सीपी तिवारी ने बताया कि खांदी कटने से युवती का शव बहता हुआ आया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई होगी। उधर, देरशाम तक नहर विभाग का कोई भी अधिकारी खांदी बांधने नहीं पहुंचा।


पानी के तेज बहाव में आया शव- रनियां। घाटमपुर रजबहे की खांदी कटने से बहाव में बहकर आए युवती के नग्र शव की शिनाख्त न होने से गुत्थी उलझकर रह गई है। शव काफी दिन पुराना होने से सड़ गया है। पुलिस के सामने युवती की शिनाख्त करवाने में परेशानी हो रही है। पुलिस के अनुसार युवती के शव को कहीं और से फेंका गया है। पानी का तेज बहाव होने से शव खेतों तक आ गया।


गदनापुर गांव में रजबहे से खांदी कटान होने 200 बीघा फसलें जलमग्र होने से किसानों सुबह से ही पानी का बहाव रोकने के प्रयास करते रहे। पानी का रुख गांवों की ओर करने लगा। खेतों में पानी भरने से धान, ज्वार, बाजरा सहित सब्जी फसलें लबालब भर गई।



धान की फसल बुवाई करने वाले किसान राम औतार, रूप सिंह, राम भजन, श्रीपाल, चंद्रपाल ने बताया कि किसी तरह से पौध तैयार की थी, लेकिन पानी ने फसलों को बर्बाद कर दिया है। शनिवार की देरशाम तक नहर विभाग के किसी कर्मचारी के न पहुंचने से किसान चिंतित नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed