फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   The body of the missing priest hangs from the rope

लापता पुजारी का शव रस्सी से लटकता मिला

Wed, 08 Mar 2017 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 08 Mar 2017 01:38 AM IST
विज्ञापन
The body of the missing priest hangs from the rope
माौत - फोटो : अमर उजाला
 थाना क्षेत्र के बनीपारा गांव निवासी एक मंदिर के लापता पुजारी का शव मंगलवार को मंदिर के पास बने आवास के बरामदे में रस्सी से लटकता मिला। शव मिलने की सूचना से गांव में हड़कंप मच गया। मामल संदिग्ध प्रतीत होने पर सीओ अकबरपुर और रूरा थानाध्यक्ष समेत पुलिस मौके पर पहुंची। पुजारी के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं।
विज्ञापन


बनीपारा गांव निवासी अनुज (23) पुत्र स्व. पप्पू सिंह माता व पिता की मृत्यु व बड़ी बहन रीना की शादी होने के बाद घर में अकेला रहता था। वह गांव के ही हनुमान मंदिर में पुजारी बन गया। ग्रामीणों के मुताबिक रविवार को अचानक लापता हो गया। मंगलवार को पुजारी आवास से बदबू आने पर ग्रामीणों ने अंदर जा कर देखा तो अनुज का शव बरामदे में कुंडे के सहारे रस्सी से लटक रहा था। नीचे लोहे की बेच पड़ी हुई थी। पुलिस ने शव को नीचे उतार कर मामले की छानबीन कर उच्चाधिकारियों को सूचित किया।
विज्ञापन



सीओ अकबरपुर आलोक कुमार जायसवाल ने मामले की जांच की। ग्रामीणों के अनुसार अनुज नशे का आदी हो गया था। अक्सर उसके पुजारी आवास पर नशेड़ियों का जमघट लगता था।  रूरा थानाध्यक्ष बीएस पैनिया ने बताया कि मृतक के शरीर पर कई जगह पर चोटों के निशान दिख रहे हैं। पूरा  मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed