{"_id":"5ae3794f4f1c1b76098b6c55","slug":"the-body-found-in-banjaritila-village-was-of-a-young-woman-named-unnao","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंजारीताला गांव में मिला शव उन्नाव की युवती का था ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंजारीताला गांव में मिला शव उन्नाव की युवती का था
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Apr 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
प्रिया फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के बंजारीताला गांव के पास बीते बुधवार को युवती का शव लहूलुहान हालत में मिला था। शिनाख्त न होने पर पुलिस ने कई गांवों के लोगों से पूछताछ करवाई, फिर भी सफलता नहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने सोशल मीडिया का सहारा लिया। सोशल मीडिया पर देखकर शुक्रवार को अकबरपुर पहुंचे युवती के परिजनों ने शव की शिनाख्त की। युवती उन्नाव जिले के बंदीपुर गांव की रहने वाली थी। वह घर से 23 अप्रैल को बैंक गई थी। इसके बाद से लापता थी।
बंजारीताला गांव के पास बुधवार की भोर में एक युवती का लहूलुहान हालत में शव पड़ा मिला था। पुलिस ने शव के शिनाख्त की काफी कोशिश की लेकिन युवती की पहचान नहीं हो सकी थी। इसके बाद पुलिस ने सोशल मीडिया पर युवती की तस्वीर वायरल की। तब इसकी जानकारी उन्नाव जिले के थाना अचलगंज पुलिस तक पहुंची। वहां 24 अप्रैल को लापता युवती के पिता ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। कानपुर देहात जिले में शव मिलने की सूचना पर अचलगंज पुलिस ने युवती के पिता को बुलवाया और सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर दिखाई। उन्होंने उसकी पहचान अपनी बेटी प्रिया शुक्ला (21) के रुप में की। शुक्रवार को अकबरपुर कोतवाली पहुंचे मृतका के पिता व चाची कुसुम शुक्ला, ग्राम प्रधान पुत्र वीरेंद्र यादव ने युवती की पहचान की।
उन्होंने पुलिस को बताया कि बीते 23 अप्रैल को प्रिया बैंक जाने के लिए घर से निकली थी। इसके बाद दोपहर तक घर नहीं पहुंची। वह बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। घर के लोगों ने सोचा कि वह कालेज चली गई होगी। लेकिन देर शाम तक उसके घर न पहुंचने पर खोजबीन शुरू की। उसका कोई सुराग नहीं लगा। इस मामले में कोतवाल ऋषीकांत शुक्ला ने बताया कि युवती के शव की शिनाख्त हो गई है। परिजनों ने किसी से रंजिश होने की बात से इंकार किया है। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले में हर बिंदु की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
29 जून को शादी, चित्रकूट से आनी थी बारात
रनियां। उन्नाव जिले के बंदीपुर गांव से लापता की हुई युवती प्रिया शुक्ला की शादी 29 जून को थी। चित्रकूट जिले के दरसेड़ा गांव से बारात आनी थी। शादी की तैयारियां घर में चल रही थीं। युवती के अचानक लापता हो जाने परिजन बेहाल हो गए। बैंक जाने की बात कहकर निकलने के बाद जब वह वापस घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसके मोबाइल पर संपर्क किया, लेकिन वह स्विच आफ बताता रहा। पुलिस मोबाइल नंबर से भी युवती के हत्यारों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।
.
बैंक के सीसीटीवी फुटेज खंगालने उन्नाव गई पुलिस
बंदीपुर गांव निवासी युवती के शव की शिनाख्त होने पर पुलिस हत्यारों की तलाश में जुट गई है। परिजनों ने किसी से रंजिश न होने की बात कही है। पुलिस हर बिंदु पर छानबीन कर रही है। परिजनों ने पुलिस को उन्नाव सदर की बैंक ऑफ इंडिया शाखा में खाता होने की जानकारी दी है। युवती के पिता ने बताया कि वह बैंक की पासबुक की द्वितीय प्रति निकलवाने गई थी। एसपी रतनकांत पांडेय ने रनियां चौकी पुलिस की एक टीम को उन्नाव भेजा है। पुलिस बैंक के सीसीटीवी से यह सुराग लगाएगी की बैंक में युवती के साथ और कौन था। यदि कोई युवक साथ दिखा तो पुलिस को घटना के खुलासे में आसानी हो जाएगी।