{"_id":"57362d744f1c1b816b919e23","slug":"the-biggest-fish-in-the-lake-water-district-started-arriving","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले की सबसे बड़ी मत्स्य झील में पानी पहुंचना शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले की सबसे बड़ी मत्स्य झील में पानी पहुंचना शुरू
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात
Updated Sat, 14 May 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
सांभी झील नाली में कब्जे हटवाते तहसीलदार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल्हौर। अमर उजाला की पहल के बाद अब जिले की सबसे बड़ी मत्स्य झील में पानी पहुंचाने के लिए कार्रवाई शुरू हो गई है। तहसील प्रशासन ने तीन जेसीबी लगातार रजबहे से लेकर झील तक करीब दो किमी लंबी नाली का अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया है। वर्षों पुरानी मांग पूरी होने पर ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
बीते दस वर्षों से क्षेत्र की औरंगपुर सांभी की मत्स्य झील में पानी की आपूर्ति करने वाली नालियों में हुए कब्जे से करीब 500 बीघा क्षेत्रफल वाली झील सूखी पड़ी थी। अमर उजाला की पहल और ग्रामीणों की मांग पर उप जिलाधिकारी और तहसीलदार ने जिलाधिकारी से अनुमति लेकर झील तक पानी पहुंचाने कार्रवाई शुरू की है।
विज्ञापन
झील सूखी रहने से सांभी, कालिका पुरवा, रामपाटी, घिमऊ, मानख निवादा, खजुरी, राजेपुर, अलौलापुर, घिमऊ, गोलियापुर, रसूलपुर, गोहलियापुर सहित दर्जनों गांवों के ट्यूबवेल जबाब दे चुके हैं।
विज्ञापन
ग्रामीणों का मानना है कि झील में पानी पहुंचने से भूगर्भ जलस्तर में बढ़ोत्तरी होगी वहीं किसानों को सिचाई के लिए पानी, पशु-पक्षियों के सहूलियत होगी। शुक्रवार को तहसीलदार ब्यास नारायण उमराव ने कालिकापुरवा गांव पहुंच अलियापुर रजवहे में रखे कुलाबे पर जेसीबी मशीन लगाकर झील तक जाने वाली नाली की खुदाई करवाई।