फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   "Tera Maiya wacky game, everybody embrace mother '

‘मैया तेरा खेल निराला, सबको गले लगाओ मां’

Fri, 14 Oct 2016 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 14 Oct 2016 02:16 AM IST
विज्ञापन
"Tera Maiya wacky game, everybody embrace mother '
फूलों की होली का मंचन करते कलाकार - फोटो : अमर उजाला
नवरात्र कार्यक्रमों के तहत बुधवार की रात पुखरायां और मूसानगर में भगवती जागरण संपन्न हुए। पुखरायां में मौहर माता मंदिर के सामने कानुपर की ओमजी शर्मा एंड पार्टी के  कलाकारों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
विज्ञापन


गायक साक्षी ने ‘मैया तेरा खेल निराला, सबको गले लगाओ मां’ गीत सुनाया। इस बीच शिव पार्वती नृत्य, काली का विकराल रूप, राधा कृष्ण का नृत्य, फूलों की होली, माता दुर्गा की साधना आदि मनमोहक सजीव झांकी प्रस्तुत की गई। 
विज्ञापन


वहीं मीरपुर में माता के जागरण में कानपुर की योगेश योगी एंड पार्टी ने भक्ति गीत और झांकियां प्रस्तुत की। लखनऊ की जया मिश्रा ने ‘मैया का चोला है रंग लाल’ गीत गाकर समा बांधा। टाटानगर से आए गायक सरदार गुलशन सिंह ने जय-जय मां जय जगदंबे मां’ गीत पर लोगों ने जमकर तालियां बजाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन



हांसेमऊ में कानपुर की कंचन एंड पार्टी की ओर से भगवती जागरण प्रस्तुत किया गया। अनिल और रीतू अवस्थी के गीत खूब सराहे गए। प्रधान अनुपम कुमारी सचान, प्रतिमा, ममता, रामशंकर, यजुवेंद्र, कुलदीप, दीपक सचान, अमर सिंह, ओपी सचान आदि ने प्रसाद वितरण कराया।



मूसानगर प्रतिनिधि के अनुसार मां भगवती जागरण कमेटी की ओर से भगवती जागरण का आयोजन किया गया। जयपुर की कलाकार निष्ठा अग्रवाल ने कांटों और तलवार पर नृत्य के साथ भक्तिगीत सुनाकर लोगों को रोमांचित कर दिया। इस बीच शिव तांडव, राधा-कृष्ण नृत्य आदि कई सजीव झांकियां भी प्रस्तुत की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed