{"_id":"57ec23a44f1c1b073d57650e","slug":"telegraph-poles-and-shabby-decaying-road-develop-honor","type":"story","status":"publish","title_hn":"जर्जर तार और खंभे खस्ता हाल सड़क बनवाएं साहब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जर्जर तार और खंभे खस्ता हाल सड़क बनवाएं साहब
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Sep 2016 02:02 AM IST
विज्ञापन
-चौपाल में अधिकारियों को समस्याएं बताने पहुंची महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीडीओ ने बुधवार को गोद लिए गांव रायपुर कुकहट में जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ चौपाल लगाई। इस दौरान गांववासियों ने जर्जर रिंद नदी घाट, बिजली आपूर्ति न होने, जर्जर तार व खंभे, खस्ताहाल सड़क सहित अन्य समस्याएं बताईं। इस पर सीडीओ ने अधिकारियों को समस्याओं का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए।
रायपुर कुकहट गांव में चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने सीडीओ कृष्ण कुमार गुप्त सहित अन्य अधिकारियों के सामने समस्याएं रखी। इस दौरान ग्रामीण शिरोमणि सिंह ने बताया कि गांव में 12 विद्युत के पोल जर्जर हालत में हैं। इससे कई हादसे हो चुके हैं। लेकिन जर्जर पोल नहीं बदले गए। इस पर जेई ने पोल बदलने के लिए तीन माह का समय मांगा।
ग्रामीण सुभाष दीक्षित ने सीडीओ को बताया कि रायपुर स्थित रिंद नदी किनारे वर्षों से जर्जर पुराना घाट है। उन्होंने बताया कि इसके लिए 15 वर्षों से पांच लोगों की मौत सहित 15 दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। लेकिन प्रशासन ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया है। इस पर सीडीओ ने घाट दुरुस्त कराने का आश्वासन दिया। ॉ
विज्ञापन
इस दौरान गर्भवती महिलाओं को केला सहित अन्य फलों का वितरण किया गया। बिजली समस्या पर सीडीओ ने शेडयूल के मुताबिक बिजली आपूर्ति के निर्देश दिए। इस मौके पर डीडीओ आरआर मिश्रा, उपकृषि निदेशक रमाकांत तिवारी, जिला कृषि अधिकारी रामसजीवन, ब्लाक प्रमुख इंद्रपाल सिंह, बचत अधिकारी बीवी पांडेय, समाज कल्याण अधिकारी राजीव लोचन, ग्राम प्रधान बीना देवी उनके पति महेश तिवारी सहित गांववासी मौजूद रहे।
पहाड़ा सुनाने पर मिला इनाम- रनियां। गोद लिए गांव में चौपाल के दौरान सीडीओ ने प्राथमिक स्कूल के बच्चों से पहाड़ा पूछा। इस पर कक्षा तीन के छात्र श्रीराम ने आगे बढ़कर 40 तक पहाड़ा याद होना बताया। सीडीओ ने बच्चे से 40 का पहाड़ा सुनाने को कहा। छात्र ने पहाड़ा सुनाने पर सीडीओ ने छात्र को तत्काल 500 रुपये का पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया और सभी बच्चों में फल बांटे गए।